Saifullah की शोक सभा में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, आर्मी और आतंकियों का दिखा गठजोड़
Saifullah Pryayer Meet: भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा में नंबर दो की हैसियत रखने वाले सैफुल्लाह के जनाजे और शोक सभा में पाकिस्तान का आतंक परस्त चेहरा फिर उजागर हुआ है। पाकिस्तान की सेना और आतंकियों के गठजोड़ को भारत ने कई बार बेनकाब किया है। ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी नजर आए थे। अब सैफुल्लाह की मौत और शोक सभा में भी यही नजारा दोहराया गया। सैफुल्लाह की मौत पर शोक सभा का आयोजन पाकिस्तान मरकज मुस्लिम लीग (PMML) की ओर से आयोजित की गई थी। इस सभा में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला गया है।
हाफिज सईद के बेटे ने कराया शोक सभा का आयोजन
सूत्रों के मुताबिक, इस शोक सभा के आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सेना ने शोक सभा की सुरक्षा का जिम्मा उठाया था। इस प्रेयर मीट का आयोजन पाकिस्तान मरकज मुस्लिम लीग (PMML) की सिंध यूनिट ने किया था। यह पार्टी लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के बेटे ताल्हा सईद की है। इस सभा में आतंकी सैफुल्लाह उर्फ रजाउल्लाह निजामनी को आजादी के लिए लड़ने वाला और शहीद बताया गया। इतना ही नहीं इस सभा में भारत के खिलाफ जमकर आग भी उगला गया है। पाकिस्तान की सेना और आर्मी चीफ असीम मुनीर की जमकर तारीफ की गई।

यह भी पढ़ें: Lashkar Terrorist: सैफुल्लाह ही नहीं, 2 साल में 16 आतंकवादी लगे ठिकाने, हाफिज सईद हुआ बर्बाद
आतंकियों और पाकिस्तान की सेना का पुराना रिश्ता
आतंकियों के साथ पाकिस्तान के सेना की सांठ-गांठ कोई नई बात नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए मसूद अजहर के परिवारवालों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर तबाह होने के बाद आतंकी हाफिज सईद को सुरक्षित बंकर में छुपाया गया है। इसके पीछे भी पाकिस्तान की सेना का ही हाथ माना जा रहा है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की सरकार जल्द ही पुनर्वास के नाम पर मसूद अजहर को परिवार के सदस्यों की मौत का मुआवजा भी देने वाली है।
यह भी पढ़ें: Saifullah Khalid: पाकिस्तानी झंडे में निकला लश्कर आतंकी का जनाजा, RSS मुख्यालय पर हमले का था मास्टरमाइंड












Click it and Unblock the Notifications