छात्रा ने सुनाई पाकिस्तान की बदहाली तो भड़क गया मशहूर अभिनेता, देखिए वीडियो
एक भाषण प्रतियोगिता में जिसकी मेजबानी पाक के जाने-माने अभिनेता साहिर लोधी कर चुके थे, लड़की ने पाक में औरतों की हालत और गैर-बराबरी पर सवाल उठाए थे।
नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक्टर साहिर लोधी का एक छात्रा को सरेआम डांटने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इस लड़की की गलती इतनी थी, कि उसने पाक की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आज कायदे आजम मुहम्मद अली जिन्ना होते तो मुल्क का हाल देखकर दुखी होते।

एक भाषण प्रतियोगिता में जिसकी मेजबानी पाक के जाने-माने अभिनेता साहिर लोधी कर चुके थे, लड़की ने पाक में औरतों की हालत पर सवाल उठाने शुरू किए। उन्होंने कहा कि मैं उस मुल्क में औरतों को इंसाफ नहीं मिलता, कभी जिंदा दफ़्न कर दिया गया तो कभी कुरान से शादी करा दी गई. किसी पर स्कूल जाने पर जुल्म किया गया।
कायदे आजम देखो अपना पाकिस्तान
औरतों के साथ गैर-बराबरी की बात कहते हुए लड़की ने आगे कहा कि बराबरी का जमाना कहा जाता है लेकिन ये सच नहीं है। कहां की बरारबरी? मैं आज नौकरी करना चाहूं तो तो उसकी इज्जतों का सौदा होता है। यहां पसंद की शादी करने पर तेजाब फेंक दिया जाता है. पैसों के लिए किसी बूढ़े से शादी कर दी जाती है। लड़की ने इसके बाद कहा कि ऐसे में बस कायदे आजम को पुकारने का मन करता है। उसने शायरी के लहजे में कहा..
चोर-लुटेरे कातिल सारे शहर के चौकीदार हुए हैं,
हिर्सो हवस के मतवाले भी धरती के हकदार हुए हैं,
कोई नहीं ये देखने वाला, कोई नहीं ये पूछने वाला
किन हाथों सौंप गए तुम दिल से प्यारा पाकिस्तान,
कायदे आज़म आओ जरा तुम देखो अपना पाकिस्तान।
लड़की के भाषण पर लोगों ने जैसे ही तालियां बजाई साहिर लोधी आपा खो बैठे। उन्होंने दर्शकों को तालियां बजाने के लिए लताड़ दिया और लड़की को कहा कि आप बस रुक जाएं। साहिर ने कहा कि इस बात पर हमने कायदे आजम को ललकारा है कि वो अपने पाकिस्तान को आकर देखें। आप कैसे एक शख्स जिसने आपको पाकिस्तान दिया है, जिसके लिए लाखों लोग शहीद हुए और जब पाकिस्तान बन गया तो उसे ललकार रहे हैं। क्या हम अपने हर काम के लिए कायदे आजम को ब्लेम करेंगे। हम अपनी हर गलती के लिए, लाइन ना लगाने के लिए, रिश्वत देने के लिए, हर काम के लिए कायदे आजम को गुनाहगार कहेंगे।
साहिर लोधी इतना भड़क गए कि माइक पर खड़ी लड़की भी सहम गई। उसने अपनी बात की सफाई देने की कोशिश की लेकिन साहिर आपे से बाहर ही रहे। पाक में ट्विटर और फेसबुक पर भी साहिर ट्रेंड में आ गए। देखिए पूरा वीडियो..












Click it and Unblock the Notifications