पुलवामा हमला: जैश का आतंकी आदिल अहमद डार पाकिस्तान के लिए फ्रीडम फाइटर
इस्लामाबाद। भारत समेत दुनिया के कई देश दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा कर रहे हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान की मीडिया का वर्ग इस हमले में शामिल आतंकी आदिल अहमद डार को फ्रीडम फाइटर यानी स्वतंत्रता सेनानी बता रहा है। पाक मीडिया के इस रवैये काफी हैरानी भी हो रही है और साथ ही साथ एक अजीब सी स्थिति भी पाक के लिए पैदा हो गई है। गुरुवार को हुए पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह भी पढ़ें-अभी टला नहीं है खतरा, दक्षिण कश्मीर में ही छिपा है मास्टरमाइंड

मीडिया ने जैश का किया बचाव
पाकिस्तान के अखबार द नेशन ने हमले के बाद अगले दिन 'फ्रीडम फाइटर लॉन्चेस अटैक,' इस हेडिंग के साथ आतंकी हमले की खबर पब्लिश की। इसी अखबार में एक और रिपोर्ट में जैश के प्रवक्ता का बयान छापा गया। प्रवक्ता ने अखबार को बताया कि उसका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। हास्यास्पद बात है कि नेशन ने प्रवक्ता का जो बयान छापा है वह, जैश के दावे को ही गलत साबित करता है। जैश ने हमले के तुरंत बाद कश्मीर की मीडिया को टेक्स्ट मैसेज भेजकर, इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जैश ने ही आदिल का नाम सार्वजनिक किया था और उसकी फोटो और वीडियो भी जारी किया था।

जैश का झूठा प्रचार कर रहा मीडिया
कहीं न कहीं पाक का मीडिया इन कोशिशों में लगा हुआ है कि जैश को इस हमले के लिए जिम्मेदार न ठहराया जा सके। भले ही आतंकी संगठन खुद इसकी जिम्मेदारी क्यों न ले रहा हो। एक तरफ तो पाक, भारत के साथ बेहतर संबंधों की वकालत कर रहा है तो दूसरी तरफ पाक का मीडिया गलत और झूठी खबरें फैला रहा है। पाकिस्तान के दूसरे अखबार भी झूठ फैलाने में पीछे नहीं है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की ओर से भी इस तरह की ही बातें लिखी गई हैं।

दो दशकों में सबसे खतरनाक हमला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को 48 घंटे हो चुके हैं लेकिन दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दशकों बाद घाटी में इतना बड़ा आतंकी हमला देखा गया है। गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से अचानक सीआरपीएफ कॉन्वॉय पर आतंकी हमले की खबर आई। पहले लोगों को लगा कि शायद कोई मुठभेड़ है लेकिन कुछ ही मिनटों बाद साफ हो गया कि हमला दशकों बाद घाटी में हुआ एक खतरनाक आतंकी हमला था जिसे 22 वर्ष के जैश-ए-मोहम्मद आतंकी आदिल अहमद डार उर्फ वकास ने अंजाम दिया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications