शेर को कुत्ते की तरह घुमाता था गली में,पाकिस्तानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पालतू शेर को गलियों में घुमाता था शख्स, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कराची। पाकिस्तान के शहर कराची के गलियों में शेर के सैर करने का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शहर की गलियों में एक पालतू शेर अपने मालिक के साथ सैर कर रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शेर के मालिक को हिरासत में ले लिया और शेर को जब्त कर लिया गया है।

 शेर को कुत्ते की तरह घुमा रहा था शख्स

शेर को कुत्ते की तरह घुमा रहा था शख्स

कराची की गलियों में सकलैन उर्फ शेरवाला नाम का शख्स अपने पालतू शेर को लेकर घूम रहा था। लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसमें ये शख्स अपने पालतू शेर को टोयोटा वीगो में लेकर घूम रहा था। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। पुलिस को इस घटना को लेकर कई शिकायतें मिली। मामला सिंध के होम मिनिस्टर सोहेल अनवर शियाल तक पहुंचा। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए पालतू शेर को अपने कटस्डी में ले लिया और शेर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

 शेर का लिया था लाइसेंस

शेर का लिया था लाइसेंस

हिरासत में लिए जाने के बाद शख्स ने बताया कि उसके पास शेर रखने के लिए लाइसेंस हैं। उसने बताया कि उसका शरे बीमारी था और उसे वो डॉक्टर के पास ले जा रहा था। शेर के मालिक ने शेर रखने के लिए लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज दिखाए। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से मिला था लाइसेंस

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से मिला था लाइसेंस

इस शख्स को पाकिस्तान के फॉेस्ट डिपार्टमेंट ने शेर रखने के लिए लाइसेंस दिया था। पुलिस उन कागजातों की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+