इमरान खान बने पाकिस्‍तान के 22वें प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति ममनून हुसैन ने दिलाई शपथ

Recommended Video

    Imran Khan बनें Pakistan के 22nd Prime Minister, Islamabad में लिया Oath | वनइंडिया हिंदी

    इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्‍तान के आधिकारिक प्रधानमंत्री बन गए हैं। अब से कुछ मिनटों पहले पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति ममनून हुसैन उन्‍हें देश के पीएम के तौर पर शपथ दिलाई है। इमरान खान को शुक्रवार को नेशनल एसेंबली में पीएम चुना गया है और उन्‍होंने पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्‍मीदवार और शहबाज शरीफ को मात दी है। भारत से पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शपथ ग्रहण में हिस्‍सा लेने पहुंचे हैं। इमरान, पाकिस्‍तान के 22वें पीएम होंगे।

    imran-khan-pm-150.jpg

    मेहमानों की वजह से शपथ ग्रहण में देरी

    पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने ली पाकिस्‍तान के 22वें प्रधानमंत्री यानी वजीर-ए-आजम के तौर पर शपथ।

    शपथ ग्रहण के लिए राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे इमरान खान। इमरान ने शपथ ग्रहण के लिए काले रंग की शेरवानी पहनी हुई है।

    नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्‍तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने एक दूसरे को लगाया गले।

    इमरान खान की तीसरी पत्‍नी बुशरा मनेका भी शपथ ग्रहण में मौजूद।

    इस्लामाबाद में अपने निवास बनीगाला से राष्‍ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए इमरान खान।

    इमरान खान शपथ ग्रहण के लिए मेहमानों का भी पहुंचना शुरू। मेहमानों की वजह से शपथ ग्रहण में देरी हो रही है।

    शुक्रवार को पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में हुए एकतरफा चुनाव में इमरान खान ने विपक्षी (पीएमएल-एन) उम्मीदवार शाहबाज शरीफ को एकतरफा मुकाबले में हराया। इमरान खान को 176 वोट मिले। वहीं शाहबाज को 96 वोट हासिल हुए। इमरान खान को छोटे दलों का साथ मिला है।

    इमरान खान को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट, बलूचिस्‍तान अवामी पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग, ग्रांड डेमोक्रेटिक अलायंस और अवामी मुस्लिम लीग जैसे दलों ने का साथ मिला और वो जीत सके। इसक बाद इमरान खान ने पाकिस्तान की असेंबली में अपना पहला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विरोधियों को कड़ी चुनौती दी। पाकिस्तान की संसद में अपने पहले संबोधन में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना मेरा पहला काम होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+