पाकिस्तान: प्रदर्शनकारियों के चलते इस्लामाबाद बना बंधक, 1 की मौत, 150 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रसूल अल्लाह नाम के इस्लामिक संगठन के बीते 20 दिनों से जारी धरने को आज खत्म करने के लिए प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई भिड़त से पूरे इस्लामाबाद में हंगामा मचा हुआ है। बता दें कि इस्लामाबाद स्थित फैजाबाद इंटरचेंज पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए पुलिसबल प्रयोग किया गया। इसके बाद से ही वहां हंगामा जारी है। इस्लामाबाद में चल रहा प्रदर्शन बहुत छोटे स्तर पर है, लेकिन प्रशासन इसके खिलाफ कदम नहीं उठा रहा था। सरकार की निष्क्रियता के चलते पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने जल्द से जल्द रास्ते खाली कराने का आदेश दिया था। घटना में अभी तक 1 की मौत हुई है और 150 लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है।

इस्लामाबाद बना बंधक

इस्लामाबाद बना बंधक

फैजाबाद इंटरचेंज पर मचे इस बवाल के बाद से ही पाक की राजधानी बंधक बन गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों की संख्या ज्यादा नहीं है लेकिन लाठी डंडो से छिप कर वार करने के चलते सुरक्षाबल परेशान हैं। पाक के स्थानीय टीवी न्यूज चैनल के अनुसार इस घटना में अभी तक एक पुलिस कर्मी मारा गया है।

ये है मामला

ये है मामला

दरअसल, इस बवाल के पीछे की असल वजह यह है कि इस्लामाबाद में प्रदर्शन कर रहे लोगों का मानना है कि चुने गए प्रतिनिधियों के शपथ लेने वाले नियम इलेक्शन एक्ट 2017 में मोहम्मद साहब की सर्वोच्चता को चुनौती दी गई है।

सरकार ने कहा था...

सरकार ने कहा था...

इस मसले पर सरकार ने कहा था कि यह मानवीय भूल है और इसमें सुधार किया जा चुका है। लेकिन प्रदर्शनकारी कानून मंत्री जाहिद हामिद की इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। हालांकि अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाया कि एक्ट में बदलाव के लिए हामिद जिम्मेदार हैं। इसकी जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है।

न्यूज चैनलों का प्रसारण बंद

न्यूज चैनलों का प्रसारण बंद

वहीं टीवी चैनलों पर लाइव कवरेज पर बैन लगने के बाद पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने सभी चैनलों का प्रसारण रोकने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+