नवाज शरीफ के जन्मदिन पर मोदी ने ट्वीट कर किया विश
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते भले ही तनावपूर्ण हों और भले ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच बातचीत की कोई संभावना नजर न आ रही हो।

इन सबके बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शिष्टाचार का नायाब उदाहरण पेश करते हुए पाक पीएम नवाज शरीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
25 दिसंबर को नवाज शरीफ का बर्थडे होता है और इस बार यह उनका 25वां जन्मदिन है। मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया कि मैं नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।
नवाज इस साल 26 मई को हुए मोदी के प्रधानमंत्री पद के लिए हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
आपको बता दें कि नवंबर में नेपाल में हुए सार्क सम्मेलन के दौरान जब दोनों का आमना-सामना हुआ था तो इनकी मुलाकात को लेकर कई तरह की बातें हुई थीं।
सीमा पर जारी तनाव की वजह से दोनों के बीच मुलाकात की कोई संभावना नजर नहीं आ रही थी। लेकिन सम्मेलन के आखिरी दिन दोनों काफी गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications