खुद खतरे में हैं पाक पीएम नवाज शरीफ और भारत को दे रहे सलाह

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ की लोकप्रियता और उनके कद को कोई नहीं नकार सकता हैं। जनरल शरीफ की लोकप्रियता इस हद तक बढ़ गई है कि वह अब प्राइम मिनिस्‍टर नवाज शरीफ के लिए खतरा बन गए हैं। पाक के कुछ शहरों को अचानक ही इस तरह के पोस्‍टर्स से पाट दिया गया जिसके बाद पीएम शरीफ की रातों की नींद उड़ना लाजिमी है।

nawaz-sharif-pakistan-gen-sharif

'खुदा के लिए अब जाओ'

पाक में वर्ष 2013 से लोकतांत्रिक शासन की बहाली हुई है लेकिन जनता को पीएम शरीफ रास नहीं आ रहे हैं। देश में अब सेना प्रमुख राहील शरीफ को देश की कमान सौंपने की मांग उठने लगी है।

पाकिस्तान की नई राजनीतिक पार्टी 'मूव ऑन पाकिस्तान' ने लाहौर, कराची, पेशावर, क्वेटा, रावलपिंडी, फैसलाबाद, सरगोधा और हैदराबाद सहित 13 शहरों में लगाए गए हैं।

कराची में लगे एक बैनर में लिखा गया है 'जाने की बातें हुई पुरानी, खुदा के लिए अब आ जाओ'। इन पोस्‍टर्स में राहील शरीफ से कहा गया है कि देश में मार्शल लॉ लगाएं और टेक्नोक्रैट्स की सरकार बनाएं। साथ ही खुद सरकार की कमान संभालें।

तीन वर्ष पुरानी पार्टी

पाकिस्तान के न्‍यूजपेपर 'द डॉन' के मुताबिक इस पार्टी ने इससे पहले भी एक कैंपेन चलाया था। इस कैंपेन में राहील शरीफ को अपने रिटायरमेंट पर एक बार फिर विचार करने को कहा था। उनका कार्यकाल इस साल नवंबर में पूरा हो रहा है। 'मूव ऑन पाकिस्तान' तीन वर्ष पहले रजिस्टर्ड हुई पार्टी है।

फरवरी में जनरल शरीफ को अपने कार्यकाल पर विचार करने के लिए पोस्‍टर्स लगाने के बाद से पार्टी चर्चा में आ गई थी। पार्टी ने पीएम नवाज शरीफ की पिछले 40 दिनों से गुमशुदगी को मुद्दा बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+