पाकिस्‍तान: पीएम इमरान के मंत्री ने माना देश में सरकार नहीं सेना है असली बॉस

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के मंत्री शेख राशिद ने अपने प्रधानमंत्री इमरान खान को सबके सामने शर्मिंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे शेख राशिद ने एक रैली में यह माना है कि पकिस्‍तान की सेना ही देश और सरकार की असली बॉस है। उन्‍होंने सोमवार को यह बात भी स्‍वीकारी कि सेना ने ही उन्‍हें भारत के साथ युद्ध की बात करने के लिए सरकार में नियुक्‍त किया हुआ है। राशिद ने पिछले दिनों भारत को युद्ध की धमकी दी थी और साथ ही बताया था कि एलओसी पर जंग की शुरुआत कब होगी।

'सेना ने मुझे इसलिए रखा है'

'सेना ने मुझे इसलिए रखा है'

शेख राशिद नानकान साहिब में सिखों से जुड़े एक धार्मिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां पर उन्‍होंने कहा, 'मैं युद्ध की बात इसलिए करता हूं क्‍योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा पाकिस्‍तान को बर्बाद करना है। सेना ने मुझे यहां पर युद्ध की तैयारियों पर बोलने के लिए रखा है।' राशिद ने आगे कहा, 'मैं यह बात यहां पर बहुत ही जिम्‍मेदारी के साथ बोल रहा हूं कि पाकिस्‍तान के पास बहुत ही स्‍मार्ट बम हैं।' राशिद ने इसी कार्यक्रम में कहा था कि देश में लो एटम बम हैं वह 125 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक के हैं। इन बमों के जरिए आसानी से भारत को निशाना बनाया जा सकता है।

इमरान ने भी दी युद्ध की धमकी

इमरान ने भी दी युद्ध की धमकी

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले दिनों एक बार फिर दुनिया के सामने कश्‍मीर का राग अलापा। इमरान जो कश्‍मीर मुद्दे पर अलग-थलग पड़ चुके हैं उन्‍होंने इस बार अमेरिकी अखबार न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स में आर्टिकल लिखकर दुनिया के सामने अपनी 'तकलीफ' को बयां किया है। इमरान ने अपने लेख में कहा है कि दुनिया कश्‍मीर मसले को नजरअंदाज नहीं कर सकती है। इमरान की मानें तो अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर सीधा सैन्‍य तनाव होगा और इस आर्टिकल में एक बार फिर इमरान ने परमाणु युद्ध की धमकी दी है।

 पाक ने कहा फैसला गैर-कानूनी

पाक ने कहा फैसला गैर-कानूनी

इमरान ने अपने इस आर्टिकल में यह भी कहा था कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच वार्ता में कश्‍मीरियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। पिछले 25 दिनों से पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अलग-अलग तरह के ड्रामे को अंजाम देने में लगे हुए हैं। भारत ने पांच अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया था। इसके साथ ही राज्‍य को मिला विशेष दर्जा भी खत्‍म हो गया। पाक ने भारत के फैसले को पूरी तरह से गैर-कानूनी बताया है।

ईट का जवाब पत्‍थर से देने की धमकी

ईट का जवाब पत्‍थर से देने की धमकी

ईट का जवाब पत्‍थर से देने की धमकी शुक्रवार को पाकिस्‍तान में 'कश्‍मीर आवर' का आयोजन हुआ है। इमरान खान की अपील पर पाक की जनता ने आधे घंटे तक मार्च निकाला और भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इमरान ने इस दौरान अपने ऑफिस पीएमओ के बाहर इकट्ठा भीड़ को संबोधित किया। इमरान ने कहा, 'आज पाकिस्‍तान में हर शख्‍स चाहे व‍ह जहां कहीं भी हो, हमारे छात्र, दुकानदार और हमारे मजदूर, भी कश्‍मीर के लिए खड़े हैं।' इमरान ने इसके साथ ही फिर से भारत को धमकी दी है। इमरान के शब्‍दों में, 'अगर भारत ने आजाद कश्‍मीर में कोई भी एक्‍शन लिया तो फिर हर ईंट का जवाब पत्‍थर से दिया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+