बाल-बाल बचे परवेज मुशर्रफ, बम से उड़ाने की थी साजिश

एक फुटपाथ के पास की एक पाइपालाइन में लगभग चार से छह किलोग्राम विस्फोटक रखा गया था। विस्फोट इतना जोरदार था कि जमीन में एक फुट गहरा गड्ढा हो गया। पुलिस ने बताया कि मुशर्रफ को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया था। मुशर्रफ चाक शाहजाद में अपने फार्महाउस सुरक्षित पहुंच गए। पाकिस्तान सरकार ने फार्महाउस की सुरक्षा और कड़ी कर दी है।
मुशर्रफ पर 2007 में संविधान निलंबित करने और आपातकाल लगाने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। दिल की बीमारी की चलते मुशर्रफ तीन महीनों से एफआईसी में भर्ती थे। उल्लेखनीय है कि मुशर्रफ पर जानलेवा हमले की यह चौथी कोशिश थी। इससे पहले तीन कोशिशें तब हुईं जब वह सत्ता में थे। तालिबान ने भी उनकी जान लेने की बात कही है। चूंकि मुशर्रफ को आतंकवादी समूहों से खतरा है, इसलिए उन्हें भारी सुरक्षा मिली है और उनके निकलने से पहले उनके पूरे मार्ग की जांच की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications