35 बच्‍चों के अब्‍बा की अब 100 बच्‍चों का अब्‍बा बनने की ख्‍वाहिश

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के 'बिग डैडी,' डॉक्‍टर जान मोहम्‍मद, आजकल उनकी चर्चा हर जगह हो रही है। जान को हम बिग डैडी इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि वह पहले से ही 35 बच्‍चों के पिता हैं और उनकी ख्‍वाहिश अब 100 बच्‍चों का पिता बनने की है।

jan-mohammad-family

पेशे से एक डॉक्‍टर जान मोहम्‍मद की उम्र 43 वर्ष है और वह पाक के क्‍वेटा शहर के रहने वाले हैं।

फिलहाल उनकी 21 बेटियां और 14 बेटे हैं और वह तीन बीवियों के शौहर हैं। बलूचिस्‍तान की राजधानी क्‍वेटा शहर के एक गरीब इलाके में रहने वाले जान मोहम्‍मद की दूसरी और तीसरी बीवी ने पिछले हफ्ते ही उनकी दो बेटियों को जन्‍म दिया है।

जान की मानें तो 35 बच्‍चों का पिता बनकर उन्‍हें एक तरह के गर्व की अनुभूति हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं इसी हफ्ते उनके घर दो और मेहमान आने वाले हैं और इसके साथ ही वह 37 बच्‍चों के पिता भी बन जाएंगे।

वह ज्‍यादा बच्‍चों की खातिर चौथी शादी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जान का एक वीडियो फेसबुक पर आया है और अब तक 30 लाख से ज्‍यादा लोग इसे देख चुके हैं।

जान को इतने बच्‍चों को पालना कोई मुश्किल काम नहीं लगता है। हालांकि इसके लिए उन्‍हें हर माह करीब एक लाख रुपए की जरूरत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+