बलूचिस्तान ट्रेन हाइजैक में बड़ी तादाद में लोगों के मरने की आशंका, सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के हाइजैक होने के बाद अब बड़ी संख्या में लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तानी सरकार ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में 200 से ज्यादा ताबूत भेजे हैं, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह ताबूत बोलन इलाके में भेजे जाने के लिए क्वेटा लाए गए हैं। हालांकि, पाकिस्तान सरकार का दावा है कि यह कदम सिर्फ एहतियात के तौर पर उठाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके।

अब तक नहीं छूटे सभी बंधक
यह घटना 28 घंटे से ज्यादा समय से जारी है और अभी तक सभी बंधकों को छुड़ाया नहीं जा सका है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अब तक 155 यात्रियों को बचा लिया गया है, जबकि इस ऑपरेशन में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के 27 लड़ाके मारे गए हैं। हालांकि, अभी भी करीब 100 यात्री हथियार बंद आतंकियों के कब्जे में हैं। BLA ने पहले दावा किया था कि इस हमले में 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, लेकिन उसके बाद से संगठन की ओर से कोई नया अपडेट नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: PAK Train hijack Video: ट्रेन हाईजैक का Video जारी, देखिए कैसे पटरी उड़ाई फिर गन पॉइंट पर रखे BLA ने बंधक
रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें
पाकिस्तानी सेना लगातार बंधकों को छुड़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BLA ने बंधकों के बीच आत्मघाती हमलावर बिठा रखे हैं, जिन्होंने विस्फोटक जैकेट पहने हुए हैं। इससे सेना के लिए कार्रवाई करना और भी मुश्किल हो गया है।
#Videos of more coffins for its personnel, more coffin transported to Bolan.
Instead of negotiating with the BLA or exchanging prisoners, the Pakistani army decided to bring coffins for its personnel#BalochLiberationArmy #PakistanTrainHijack #Balochistan #MashkaafOperation… pic.twitter.com/XjO6EUCTe7
— Sumit Chaudhary (@SumitDefence) March 12, 2025
कैसे हुआ ट्रेन पर हमला?
BLA ने इस हमले की एक वीडियो भी जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन पहले सामान्य गति से चल रही थी, फिर अचानक एक धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई। ट्रेन जहां रुकी, वहां पहाड़ियों के बीच BLA के लड़ाके पहले से ही तैनात थे।
जाफर एक्सप्रेस 11 मार्च की सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना हुई थी। इसे दोपहर 1:30 बजे सिब्बी स्टेशन पहुंचना था, लेकिन माशफाक टनल के पास इस पर हमला कर दिया गया। यह पूरा इलाका पहाड़ी है और यहां कई सुरंगें हैं। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने का फायदा उठाकर BLA ने माशफाक में टनल नंबर-8 को उड़ा दिया, जिससे ट्रेन बेपटरी हो गई और आतंकियों ने इसे हाइजैक कर लिया।
पूरी योजना के तहत किया गया हमला
इस हमले को पूरी रणनीति के साथ अंजाम दिया गया। BLA के लड़ाके पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और हमले के लिए उनके सबसे खतरनाक दस्ते मजीद ब्रिगेड और फतेह को तैनात किया गया था। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना के जवाबी हमले के चलते BLA के लड़ाके दो अलग-अलग गुटों में बंटकर ट्रेन को घेरे हुए हैं। अब देखना होगा कि पाकिस्तान सरकार और सेना इस संकट से कैसे निपटती है और बंधकों को सुरक्षित छुड़ाने में कितनी सफल होती है।
पूर्व सीएम ने साधा सरकार पर निशाना
बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री अख्तर मेंगल ने इस घटना को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया और पाकिस्तान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "बलूचिस्तान में अब ऐसा कोई इलाका नहीं बचा जहां पाकिस्तान सरकार अपना नियंत्रण साबित कर सके। वे इस युद्ध को पूरी तरह हार चुके हैं। हमने पहले ही चेतावनी दी थी, ठीक वैसे ही जैसे हमसे पहले के लोगों ने दी थी।"
मेंगल ने आगे कहा, "हमारी चेतावनी को गंभीरता से लेने के बजाय सरकार ने हमारा मजाक उड़ाया। उन्होंने हमारी बातों को महज खोखली धमकी समझकर नजरअंदाज कर दिया, जबकि खुद बलात्कार, लूटपाट और खून-खराबे को बढ़ावा दिया।"
ये भी पढ़ें: ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तान का एक्शन, 182 यात्रियों को बलोच आर्मी से छुड़ाने पहुंची सेना, 13 विद्रोही ढेर
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications