Kartarpur Sahib Corridor: पाकिस्तान ने रिलीज किया एक स्पेशल सॉन्ग, नवजोत सिंह सिद्धू भी गाने में आए नजर
इस्लामाबाद। नौ नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन होगा और इस मौके पर पाकिस्तान ने एक खास गाना रिलीज किया है। करतारपुर कॉरिडोर भारत के पंजाब राज्य में गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक को पाक के करतारपुर में स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारे से जोड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी करतारपुर कॉरिडोर को कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें ट्वीट की हैं। पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जो गाना रिलीज हुआ है उसे पीएम इमरान के विशेष सहायक और सूचना प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक आवान की ओर से रिलीज किया गया है।
Recommended Video

ओपनिंग का आधिकारिक गीत
यह करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम का आधिकारिक गीत है। कॉरिडोर का उद्घाटन जिस दिन होगा उसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी की 550वीं जन्मतिथि भी है। यह गाना करतारपुर कॉरिडोर की ओपनिंग में आने वाले भारतीय सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करता है। गीत में आपको कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी नजर आएंगी। कॉरिडोर की ओपनिंग एक शानदार कार्यक्रम में होगी। भारत और पाकिस्तान ने 24 अक्टूबर को एक एग्रीमेंट साइन किया था। इस एग्रीमेंट में कॉरिडोर से जुड़ी कुछ खास बातों पर रजामंदी बनी थी।

पिछले दिनों साइन हुआ एक एग्रीमेंट
इस एग्रीमेंट के तुरंत बाद ही इस कॉरिडोर के खुलने की प्रक्रियाएं औपचारिक तौर पर शुरू हो गई थीं। कॉरिडोर तड़के खुलेगा और देर शाम तक खुला रहेगा। जो तीर्थयात्री सुबह करतारपुर जाएंगे, वे उसी दिन वापस आ सकेंगे। कॉरिडोर पूरे साल खुला रहेगा मगर कुछ खास दिनों पर इसे बंद कर दिया जाएगा। जिस समय कॉरिडोर बंद होगा, उस बारे में तीर्थयात्रियों को पहले से सूचना दे दी जाएगी। करतारपुर कॉरिडोर की नींव भारत की तरफ 26 नवंबर 2018 को रखी गई थी और इसके दो दिन बाद यानी 28 नवंबर को पाकिस्तान की तरफ इस कॉरिडोर की नींव रखी गई।

1000 श्रद्धालु पहुंचे पाकिस्तान
पाकिस्तान ने पहले ही करतारपुर साहिब गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक पोस्टल स्टैंप और एक सिक्का जारी कर दिया है। वहीं गुरुनानक देव जी की जन्मतिथि के मौके पर एक हजार से ज्यादा सिख श्रद्धालु नगर कीर्तन के तहत पाकिस्तान के हसनबदल शहर में पवित्र गुरुद्वारे के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। नगर कीर्तन एक धार्मिक प्रक्रिया है।
इमरान ने दी श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
इमरान खान की तरफ से पिछले दिनों भारत से करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए राहत की दो बड़ी खबरों का भी ऐलान किया गया है।इमरान ने ट्विटर पर लिखा था, 'भारत से करतारपुर आने वाले सिखों के लिए मैंनें दो शर्तों में ढील दी हैं। उन्हें अब पासपोर्ट की जगह सिर्फ एक वैध आईडी की जरूरत होगी। साथ ही उन्हें अब 10 दिन पहले एडवांस में बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications