दावोस में पीएम शरीफ कुछ कह रहे और इस्‍लामाबाद में कुछ और हो रहा

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान ने पठानकोट आतंकी हमले के आरोपी जैश-ए-मोहम्‍मद के मुखिया मसूद अजहर से साझा पूछताछ के भारत के प्रस्‍ताव को सिरे से नकार दिया है।

nawaz-sharif-terrorism-pathankot

आपको बता दें कि जिस समय पाकिस्‍तान ने यह फैसला लिया उससे कुछ समय पहले पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दावोस से यह संदेश दुनिया को दे रहे थे कि पाक पठानकोट आतंकी हमले के आरोपियों पर कार्रवाई करेगा।

राष्ट्रपति ओबामा की डांट पर दावोस में क्या बोले पीएम शरीफ

सूत्रों की मानें तो मसूद अजहर और पठानकोट हमले के बाकी संदिग्धों से संयुक्‍त पूछताछ के लिए भारत के प्रस्‍ताव को पाकिस्‍तान ने नकार दिया है।

पाक के लीडिंग न्‍यूजपेपर 'द नेशन' का दावा है कि पठानकोट आतंकी हमले के मास्‍टर माइंड मसूद अजहर से भारत के साझा पूछताछ के प्रस्‍ताव को पाक ने ठुकरा दिया है। इसके साथ ही आतंकवाद पर पाक का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

पाक के एक अधिकारी के हवाले से न्‍यूजपेपर ने दावा किया है कि मसूद अजहर को प्रोटेक्टिव कस्‍टडी में लिया गया था। न्‍यूजपेपर ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारत ने पठानकोट आतंकी हमले में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से दोनों देशों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ की पेशकश की थी।

इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि भारत एक जांच टीम मसूद अजहर और उसके भाई से पूछताछ के लिए भेजना चाहता है लेकिन पाकिस्तान ने इसे राजनीतिक स्तर पर खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+