अफगानिस्तान के साथ शांति वार्ता के लिए काबुल पहुंचे पाक पीएम अब्बासी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी शुक्रवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे हैं। अब्बासी एक दिन की यात्रा पर आए हैं और उनके साथ विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ, आंतरिक मामलों के मंत्री अहसान इकबाल, खैबर पख्तूख्वा के गर्वनर इकबाल जफर झागरा और एनएसए भी हैं।
काबुल।

तालिबान के साथ शांति वार्ता को पाक का समर्थन
पाक पीएम शाहिद खाकन अब्बासी, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी, चीफ एग्जिक्यूटिव अब्दुल्ला अब्दुल्ला और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पाक पीएम और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से जब मुलाकात करेंगे तो वह दोनों देशों के बीच मौजूद राजनीतिक हालातों के अलावा सुरक्षा और काउंटर-टरेरज्मि के अलावा अफगान रिफ्यूजी, ड्रग्स के उत्पादन से लड़ने, नशे के व्यापार के अलावा अफगान शांति प्रक्रिया और क्षेत्रीय राजनीति और सुरक्षा के हालातों पर भी चर्चा करेंगे। इस हफ्ते पाकिस्तान की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान गया था और यहां पर अफगान अथॉरिटीज के साथ अफगानिस्तान-पाकिस्तान एक्शन प्लान फॉर पीस एंड सॉलिडैरिटी पर चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक पीएम अब्बासी घनी के निमंत्रण पर अफगानिस्तान गए हैं। घनी की ओर से तालिबान को शांतिवार्ता का प्रस्ताव दिया गया है और पाक ने इसका समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications