कटस राज मंदिर पहुंचे नवाज शरीफ, बोले-हिंदू,मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सब बराबर और मैं सबका प्रधानमंत्री
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को दावा किया कि वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान को दुनिया अल्पसंख्यकों के प्रति उदार रूख रखने वाले देशों के रूप में जाना जाएगा।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को दावा किया कि वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान को दुनिया में अल्पसंख्यकों के प्रति उदार रूख रखने वाले देशों के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है जिससे पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता बरकरार रहे। यह बात उन्होंने कटस राज मंदिर परिसर में एक समारोह के दौरान चकवाल में कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हर धर्म के लोगों को एक समान अधिकार प्राप्त हैं। किसी को भी ऐसा काम नहीं करने दिया जाएगा जिससे देश की शांति और संपन्नता को कोई दिक्कत हो।













Click it and Unblock the Notifications