लंदन में पीएम नवाज ने दी भारत को कश्मीर मुद्दा हल करने की सलाह
लंदन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत से कहा है कि वह पाकिस्तान के अंदरुनी मसलों में हस्तक्षेप न करे। पीएम नवाज का इशारा पीओके और पिछले दिनों पकड़े गए उस इंडियन नेवी ऑफिसर की ओर से था जिसे पाक ने भारत का जासूस बताया था।

पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान की गतिविधियां बढ़ रही हैं। हिंदुस्तान का एक जासूस भी पकड़ा गया है। इस तरह की बातों से एक-दूसरे के मामलों में दखलअंदाजी की जा रही है, इसे बंद करना होगा।पीएम नवाज के मुताबिक हिंदुस्तान और पाकिस्तान अपने-अपने मुद्दों को सुलझाएं।
62 लाख रुपए में बिक रहे हैं पीएम नवाज शरीफ!
पीएम नवाज ने यह बात पाकिस्तान में नहीं बल्कि लंदन में कहीं। लंदन में उन्होंने मीडिया से कहा कि भारत और पाक को एक अच्छे हमसाए की तरह आगे बढ़ना चाहिए।
पीएम नवाज का कहना था कि बातचीत से ही मतभेद दूर हों पाएंगे। पीएम नवाज ने यहां भी कश्मीर पर बात की और कहा कि भारत कश्मीर का मसला भी हल करें।












Click it and Unblock the Notifications