भारत के बॉर्डर की ओर बढ़े पाक सेना के टैंक्‍स और फाइटर जेट्स

एलओसी पर पाकिस्‍तान की सेनाएं करेंगी अभ्‍यास और मौजूद रहेंगे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ।

इस्‍लामाबाद। उरी आतंकी हमले और सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद अब भारत के रिश्‍ते पाकिस्‍तान के साथ और कड़वे हो चले हैं। इसी कड़वाहट के बीच ही एलओसी पर पाकिस्‍तान की सेनाओं का जमावड़ा लगने वाला है जिसकी निगरानी खुद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ करने वाले हैं।

raheel-sharif-nawaz-sharif-drill-border.jpg

14 नवंबर को पाकिस्‍तान सेना की ओर से बयान आया था कि भारत ने उसके सात सैनिकों का मार दिया है।इस घटना के बाद यानी 16 नवंबर से इस ड्रिल का आयो‍जन हो रहा है।

टैंक से लेकर फाइटर जेट तक

पाक के दो सिक्योरिटी ऑफिशियल्‍स की ओर से जानकारी दी गई है फाइटर जेट्स, टैंक्‍स, आर्टिलरी और सभी भारी हथियारों को 16 नवंबर से होने वाली ड्रिल में प्रयोग किया जाएगा।

पाक सेना की मानें तो इस ड्रिल का मकसद किसी भी स्थिति में सेना की ताकत और उसकी तैयारियों का जायजा लेना है।

जनरल के रिटायरमेंट को बस एक हफ्ता

दिलचस्‍प बात है कि पाक सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ के रिटायरमेंट को अब बस एक हफ्ता ही रह गया।

उससे पहले वह इस ड्रिल का परखेंगे और रिटायरमेंट से पहले इस ड्रिल को उनके लिए काफी अहम माना जा रहा है। पाक सेना के दो अधिकारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी मीडिया को दी है।

लगातार युद्धविराम का उल्‍लंघन

यूनाइटेड नेशंस की अपील के बाद भी भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव में कोई कमी नहीं आ रही है।

भारत की ओर से कहा गया है कि पाकिस्‍तान सेना लगातार वर्ष 2003 में हुए युद्धविराम समझौते का उल्‍लंघन कर रही है। ऐसे में इंडियन आर्मी की ओर से लगातार जवाब दिया जा रहा है।

वर्ष 1947 में हुए बंटवारे के बाद से भारत और पाक के बीच अब तक तीन बार युद्ध हो चुका है। आखिरी बार दोनों देश कारगिल की जंग में आमने-सामने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+