62 लाख रुपए में बिक रहे हैं पाक पीएम नवाज शरीफ, बोलो खरीदोगे?
लंदन।। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सेल पर हैं और उनकी कीमत करीब 66,200 पौंड यानी भारतीय रुपयों में 62 लाख रुपए है। जी हां, मजाक नहीं है हकीकत है और यह सबकुछ हुआ है अमेरिकी ईकॉमर्स वेबसाइट ईबे पर जहां एक पाक यूजर ने नवाज शरीफ को,'बेकार प्रधानमंत्री' करार देते हुए उन्हें सेल में डाल दिया है।

अब नवाज की कोई जरूरत नहीं
साइट के यूके मेंं मौजूद एक यूजर ने यह कारनामा किया है जो पाकिस्तानी मूल का है। एक प्रॉडक्ट के तौर पर नवाज शरीफ का जो विवरण दिया है वह कुछ इस तरह से, 'प्रयोग में आ चुके पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ सेल के लिए मौजूद हैं। अब इनकी कोई जरूरत नहीं है। इस प्रॉडक्ट को थोड़े बहुत प्यार दुलार और देखभाल की जरूरत है। कोई बॉक्स या किसी निर्देश की नहीं। खरीददार को इन्हें खरीद लेना चाहिए। प्रॉडक्ट को बेचने वाले इस आईटम को छुने को तैयार नहीं है।'
भाई शाहबाज भी सेल पर
इस विवरण में यह भी लिखा है कि यह प्रॉडक्ट काम करने की हालत में नहीं है और इसने कभी काम नहीं किया। यह बचपन से गड़बड़ और करप्ट हो चुका है।
इस रेंज के सभी प्रॉडक्ट्स और इसके परिवार में मौजूद सभी विकार का शिकार हैं। इसे लेकर जाइए और हमें इससे छुटकारा दिलाइए। नवाज के साथ उनके भाई शाहबाज शरीफ को फ्री में देने का ऑफर ग्राहकों को दिया गया है।
शाहबाज के लिए लिखा है कि यह आइटम ड्रामा करने के लिए अच्छा है और यह भाषण काफी अच्छा देते है लेकिन इनका कोई प्रयोग नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications