पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान ने किया सऊदी प्रिंस को दो बार कॉल, कश्‍मीर पर हुई चर्चा

इस्‍लामाबाद। कश्‍मीर मामले पर अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पाकिस्‍तान अलग-थलग पड़ता जा रहा है। मुसलमान देश भी उसके समर्थन में नजर नहीं आ रहे हैं। अब खबरें हैं कि इमरान खान ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान से दो बार इस मसले पर बात की है। इमरान खान ने 26 अगस्‍त को जब देश के नाम संबोधन दिया था तो उस समय उन्‍होंने कहा था कि वह कश्‍मीर के मुद्दे को हर अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर उठाएंगे जिसमें अगले माह होने वाली यूनाइटेड नेशंस की जनरल एसेंबली भी शामिल है।

एक माह में दूसरी बार फोन

एक माह में दूसरी बार फोन

एक माह में दूसरा मौका था जब इमरान ने मोहम्‍मद बिन सलमान जिन्‍हें एमबीएस के नाम से भी जाना जाता है, उनसे कश्‍मीर मसले पर फोन पर बात की थी। पाक अखबार द न्‍यूज इंटरनेशनल की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इमरान ने 26 अगस्‍त को क्राउन प्रिंस को कॉल किया था। इस फोन कॉल में उन्‍होंने क्राउन प्रिंस को बताया था कि भारत ने आर्टिकल 370 हटाकर जम्‍मू कश्‍मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया है। साथ ही इसे दो संघ शासित प्रदेशों में बांट दिया है। पाकिस्‍तान के पीएम की सऊदी के क्राउन प्रिंस के साथ हुई यह वार्ता उस समय हो रही थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के बियारिट्ज में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ मुलाकात कर रहे थे।

पाक का करीबी सऊदी अरब

पाक का करीबी सऊदी अरब

पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ मुलाकात में किसी भी तीसरे पक्ष की मध्‍यस्‍थता को सिरे से खारिज कर दिया है। इमरान ने सात अगस्‍त को भी सऊदी प्रिंस से बात की थी यानी दो दिन बाद जब भारत ने आर्टिकल 370 को खत्‍म करने का ऐलान किया था। इसके बाद 19 अगस्‍त को सऊदी प्रिंस ने इमरान को फोन किया था और उनसे कश्‍मीर पर चर्चा की थी। पाकिस्‍तान और सऊदी अरब करीबी साझेदार और आर्थिक संकट से जूझते पाकिस्‍तान को सऊदी अरब ने वित्‍तीय मदद की है।

यूएई आया भारत के साथ

यूएई आया भारत के साथ

पाकिस्‍तान को जम्‍मू कश्‍मीर मामले पद चीन के अलावा किसी भी देश का समर्थन मिलता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में पीएम मोदी यूएई और बहरीन की यात्रा से लौटे हैं। यूएई ने कश्‍मीर मसले पर भारत का समर्थन किया है तो वहीं बहरीन ने इस मामले से खुद को दूर रखा है। दूसरी ओर कश्‍मीर पर दुनिया का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए पाकिस्‍तान हर कोशिश करने में लगा हुआ है। पाकिस्‍तान की इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्‍ट्री कश्‍मीर पर एक मीडिया सेल बनाने की तैयारी कर रही है। इस मीडिया सेल को सत्‍ताधारी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के मीडिया सेल से जोड़ा जाएगा। इमरान के विशेष सहायक फिरदौस आशिक आवाम की ओर से कहा गया है कि कश्‍मीर मीडिया सेल बनाने का मकसद कश्‍मीर के हालातों से जुड़ी सही और विश्‍वसनीय जानकारी हासिल करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+