पाकिस्तान के वरिष्ठ मंत्री और उनकी पत्नी घर के बेडरूम में मृत मिले
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सरकार में वरिष्ठ मंत्री मीर हाजर खान बिजारानी और उनकी पत्नी गुरुवार को अपने घर में मृत पाए गए। कराची पुलिस ने उनके घर के बेडरूम से दोनों के शव को बरामद किया। बिजारानी, सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता और सिंध प्रोविंस में प्लानिंग और डेवलपमेंट मिनिस्टर थे।

अंदर से बंद था घर का दरवाजा
कराची पुलिस ने बताया कि दोनों के शव घर के बेडरूम में थे और घर का लॉक अंदर से बंद था। बिजरानी जहां सिंध और पाकिस्तान की केंद्र सरकार दोनों में सेवाएं दे चुके थे तो वहीं बिजारानी की पत्नी का नाम फारिहा रज्जाक था। फारिया पेशे से पत्रकार थीं। कराची पुलिस ने बताया कि अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

पाकिस्तान ने भारत के साथ किया नया समझौता
इस बीच पाकिस्तान ने भारत के साथ रेल लिंक एग्रीमेंट को तीन साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। पाकिस्तान ने मुनाबाव-खोखरापार रेल लाइन के माध्यम से भारत के साथ संपर्क के समझौते को 3 साल के आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह एक्सटेंशन 1 फरवरी, 2018 से लागू होगा। कुलभूषण जाधव मामले और सीमा पर गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच बीते कुछ महीनों में तल्खियां बढ़ी है।

2006 में हुआ था ये समझौता
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भारत के मुनाबाव और पाकिस्तान खोखरापार रेल लिंक विस्तार को तीन और साल बढ़ाने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि लोगों से जुड़ने और दोनों देशों के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए इस एग्रीमेंट पर सहमति बनी थी। दोनों देशों ने 2006 में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
-
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications