जेआईटी का एक और आरोप, भारत ने नहीं पेश किए पठानकोट हमले के गवाह

इस्‍लामाबाद। पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्‍तान से ज्‍वाइंट इनवेस्टिगेशन टीम (जेआईटी) को भारत बुलाने का भारत का दांव अब भारत पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है।

pathankot-terror-attack-and-pakistan-jit-400

ताजा घटनाक्रम में पा‍क जेआईटी ने कहा है कि भारत ने पठानकोट आतंकी हमले से जुड़े गवाहों को उसके सामने पेश नहीं किया है। आपको बता दें कि इससे पहले इस जेआईटी के हवाले से पाक मीडिया ने पठानकोट आतंकी हमले को भारत की ही साजिश करार दे दिया था।

पठानकोट हमला पाक को बदनाम करने के लिए भारत की साजिश!

जेआईटी ने पाक के रोल की जांच करने की बजाय भारत पर ही सहयोग न करने का आरोप लगा दिया है। जेआईटी ने पाक जाने के बाद कहा है कि भारत ऐसा कोई भी सुबूत नहीं दे सका जिससे साबित होता हो कि वारदात की साजिश
पाकिस्तानी में रची गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने ये भी कहा कि ये भारत की साजिश है पाकिस्तान की छवि खराब करने के लिए।

जेआईटी में शामिल अधिकारियों ने भारत आकर गवाहों के बयान दर्ज किये और मारे गए आतंकवादियों की डीएनए रिपोर्ट एकत्रित कीं। पाकिस्तानी दल को अब तक हुई जांच के बारे में बताया गया और पठानकोट स्थित इंडियन एयरबेस पर
ले जाया गया। यह टीम 27 मार्च को भारत पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+