दुनिया का सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री ने अपनी किताब में बयां की हकीकत
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जेम्स जिम मैटीस ने कहा है कि पाकिस्तान को दुनिया सबसे खतरनाक देश है। जिम मैटीस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में रक्षा विभाग संभाल रहे थे। उन्होंने इसी वर्ष अपना पद छोड़ा है। रक्षा मंत्री होने के अलावा मैटीस, अमेरिका सेना में जनरल भी थे और उन्हें पाक में मौजूद आतंकी तत्वों से निबटने का अच्छा खासा अनुभव है। मैटीस ने कहा कि पाकिस्तान में चरमपंथ का जो स्तर है और इसके पास जो परमाणु हथियार हैं, उसकी वजह से यह दुनिया को सबसे खतरनाक बन गया है।

पाकिस्तान को लगाई फटकार
मैटीस ने जनवरी में अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने भारत को लेकर अतिवादी सोच के लिए पाकिस्तान को फटकारा है। मैटीस के मुताबिक पाकिस्तान सिर्फ भारत की तरफ दुश्मनी की भावना के साथ अपने क्षेत्र की राजनीति को देखता है। इसी भावना ने पाक की अफगानिस्तान नीति को भी आकार दिया है। पाक की सेना एक तरफ तो काबुल में सरकार के साथ दोस्ताना रिश्ते चाहती है तो दूसरी ओर वह यहां पर मौजूद भारतीय प्रभाव को कम करने का सपना भी देख रही है। मैटीस को पाकिस्तान और दक्षिण एशिया के मसलों का लंबा अनुभव है। उन्होंने अफगानिस्तान में टॉप यूएस मरीन कोर कमांडर के तौर पर सर्व किया है। इसके अलावा वह अमेरिका के सेंट्रल कमांड के मुखिया भी रहे हैं। साल 2017 में ट्रंप ने उन्हें रक्षा सचिव के तौर पर पेंटागन का जिम्मा सौंपा था।
पाकिस्तान के पास कोई नेता नहीं
मैटीस के शब्दों में, 'मैंने जितने भी देशों के साथ डील किया है, पाकिस्तान उन सभी में सबसे खतरनाक देश साबित हुआ है।' मैटीस ने ये बातें अपनी आटोबायोग्राफ 'कॉल साइन केऑस' में लिखी हैं जो मंगलवार को रिलीज हुई है। मैटीस ने लिखा है, 'एक देश को हम यह मंजूरी नहीं दे सकते हैं कि वह दुनिया में तेजी से अपने परमाणु हथियार के जखीरे में इजाफा करे और ये हथियार आतंकियों में हाथ लग जाएं। अगर ऐसा हुआ तो फिर नतीजे विनाशकारी होंगे।' मैटीस ने पाक के नेताओं की भी आलोचना की है और अप्रत्यक्ष तौर पर पीएम इमरान खान की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पाक के पास कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो लोगों के भविष्य की परवाह करता हो।












Click it and Unblock the Notifications