Pakistan: 8 दिन की NAB रिमांड में इमरान खान, इस्लामाबाद में तैनात की गई सेना
पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को 8 दिनों की NAB रिमांड पर भेजा गया है। इमरान खान ने कोर्ट में प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है।

अल कादिर ट्रस्ट विश्वविद्यालय मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने 8 दिनों की नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (NAB) रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, इमरान खान ने कोर्ट में प्रताड़ित किए जाने की शिकायत भी की है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई इंजेक्शन दिया जा रहा है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है।
उधर, पीटीआई समर्थक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन में गले हैं। वहीं, पाकिस्तान में पैदा हुए हालातों को लेकर फेडरल कैबिनेट की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की। इसमें देश के गृह मंत्री समेत कई प्रमुख मंत्री मौजूद हैं।
क्यों हुए हैं गिरफ्तार?
दरअसल, इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान (70) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उनपर भ्रष्टाचार के एक मामले में राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप है। इमरान ने देश की सेना पर उनकी हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप भी लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications