पाकिस्‍तान की नई संसद का सत्र शुरू, भावी पीएम इमरान खान ने बाकी सांसदों के साथ ली शपथ

इस्लामाबाद। सोमवार को पाकिस्तान की नवनिर्वाचित संसद के 331 सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने और नई सरकार को शक्तियां सौंपने के मकसद से पहले सत्र की शुरुआत हुई। इससे पहले पिछली नेशनल असेंबली के स्‍पीकर रहे अय्याज सादिक ने 15वीं संसद के सत्र की अध्यक्षता की और 342 सदस्यीय निचले सदन में नए सदस्यों को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने सुबह दस बजे संसद भवन में निचले सदन नेशनल असेंबली का पहला सत्र बुलाया था। 25 जुलाई को पाकिस्‍तान में चुनाव हुए थे और इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के आम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के 19 दिन बाद संसद सत्र बुलाया गया है।

imran-khan (2)

15 अगस्‍त को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

पाकिस्‍तान के अखबार डॉन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक संभावित प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) अध्यक्ष शहबाज शरीफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली समेत अन्य प्रतिष्ठित नेता शपथ ग्रहण करने के लिए असेंबली में मौजूद थे। इसके बाद अध्यक्ष ने घोषणा की कि नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 15 अगस्त को होगा। पीटीआई ने अध्यक्ष के लिए असद कैसर को नामित किया है जबकि विपक्ष ने इस पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर पीपीपी के खुर्शीद शाह को नामित किया है। संसद का पहला सत्र राष्ट्रगान के साथ हुआ। इमरान खान सदन के नेता की कुर्सी के नजदीक पहली पंक्ति में बैठे दिखे।

पीटीआई ने जीती 116 सीटें

पीटीआई ने 25 जुलाई को हुए चुनावों में 116 सीट जीती हैं और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है. नौ निर्दलीय सदस्यों के शामिल होने के बाद उसकी सीटों की संख्या 125 पर पहुंच गई। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की सूची अभी तय नहीं हुई है लेकिन इस बात को लेकर आम सहमति है कि शाह महमूद कुरैशी नए विदेश मंत्री और परवेज खट्टक नए गृह मंत्री होंगे। असद उमर को वित्त मंत्रालय की कमान मिलने की संभावना है। पीटीआई ने शीर्ष पद के लिए इमरान खान को उम्‍मीदवार बनाया है और 18 अगस्‍त को इमरान शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+