Pakistan को मिला अब डबल झटका, सिंधु जल समझौता रद्द होने के बाद सूखा और बाढ़ दोनों की टेंशन

Pakistan News: भारत के सिंधु जल समझौता रद्द करने के फैसले का असर अब दिखने लगा है। डेली वॉटर सिचुएशन रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में पानी की कमी की वजह से इस साल फसलों की बुआई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस साल 16 जून को इंडस रिवर सिस्टम से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 1.33 लाख क्यूबेक पानी छोड़ा गया था। पिछले साल इसी समय तक यह आंकड़ा 1.6 लाख क्यूबेक था। पाकिस्तान की सरकार ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पानी छोड़े जाने की मात्रा में 16.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Pakistan में गहरा हुआ जल संकट

पाकिस्तान में फसलों की बुआई पर कम पानी का असर दिख रहा है। फसलों के उत्पादन में भी इसकी वजह से नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इससे जरूरी खाद्यान्न की कीमतों में भी तेज़ी आ सकती है। पाकिस्तान की आम जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। पाकिस्तान सरकार की संस्था इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी ने पानी छोड़ने की मात्रा का रिकॉर्ड जारी किया है। इस वक्त पूरे पाकिस्तान में खरीफ फसलों की बुआई का काम चल रहा है। ऐसे वक्त में पानी की पर्याप्त आपूर्ति बहुत जरूरी है।

Pakistan News

यह भी पढ़ें: Israel Iran War में मदद का दावा करने वाले पाकिस्तान की हवा टाइट, अब अपने देश की सुरक्षा का सताने लगा डर

पाकिस्तान में अब बाढ़ का भी खतरा मंडरा रहा

पंजाब और सिंध प्रांत में फसलों की बुआई के लिए पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। दूसरी ओर इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सिंधु जल प्रणाली से जुड़े जलाशयों और नदियों में भी पानी की मात्रा कम हो गई है। दूसरी ओर पड़ोसी देश में कृषि के लिए अभी भी काफी निर्भरता बारिश पर है। पाकिस्तान में मानसून पहुंचने में अभी भी दो हफ्ते का वक्त है। सिंधु जल समझौता रद्द किए जाने के बाद से भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल प्रणाली से जुड़े जलाशयों में पानी की मात्रा की डिटेल शेयर करना बंद कर दिया है। ऐसे में निचले हिस्से वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।

अगर सिंधु जल प्रणाली से जुड़ी नदियों में जल स्तर बढ़ता है तो, पाकिस्तान के निचले हिस्से में आने वाले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। फिलहाल सिंध, बलूचिस्तान और पंजाब प्रांत में कम पानी की वजह से किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें: Khan Sir on Pakistani Singers: क्या खान सर की शादी में पाकिस्तान से आए थे सिंगर? वीडियो में खुद दी पूरी सफाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+