ब्लैक लिस्ट होने के डर से पाकिस्तान ने मसूद अजहर और हाफिज सईद पर लिया एक्शन
Recommended Video
इस्लामाबाद। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के ओरलैंडो में में 20 और 21 जून को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की एक अहम मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग से पहले पाकिस्तान की सरकार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के मोड में नजर आ रही है। जो खबरें पाकिस्तान से आ रही हैं उनके मुताबिक सरकार हाफिज सईद के अलावा उसके रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की और मसूद अजहर की गतिविधियों को बैन कर सकती है।

ओरलैंडो में होनी है अहम मीटिंग
एफएटीएफ वह संगठन है जो आतंकी संगठनों को हर रही फंडिंग पर नजर रखता है। ओरलैंडो में जो मीटिंग होगी उसमें 27 बिंदुओं के तहत इस बात पर चर्चा की जाएगी कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों को मिल रही आर्थिक मदद रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। इस चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखा जाए या फिर इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। पाकिस्तान को एफएटीएफ की ओर से दी गई 15 माह की डेडलाइन अक्टूबर में खत्म हो रही है और उसी समय संस्था कोई बड़ा फैसला लेगी। अक्टूबर में जो मीटिंग होगी वह फ्रांस की राजधानी पेरिस में होगी।
ईद पर हाफिज नहीं कर पाया सभा
अब्दुल रहमान मक्की को पाकिस्तान की अथॉरिटीज ने 15 मई को गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरी तरफ जब बुधवार को ईद के मौके पर लश्कर सरगना हाफिज सईद, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लोगों को संबोधित करने वाला था तो उसे पुलिस ने ऐसा करने से रोक दिया। हाफिज सईद के सिर पर 10 मिलियन डॉलर तो मक्की के सिर पर दो मिलियन डॉलर का ईनाम घोषित किया गया है। पाक अथॉरिटीज ने अजहर और उसके भाईयों अजहर इब्राहिम और रऊफ असगर को बहावलपुर और आसपास के इलाकों में घूमने से प्रतिबंधित कर दिया है। रऊफ असगर को 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा के लिहाज से हिरासत में ले लिया गया था। लेकिन अब फिलहाल वह आजाद है।
-
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Russia Pakistan Trade: रूस ने भारत की पीठ में घोंपा छुरा? पाकिस्तान को दे दी सबसे बड़ी राहत -
Pakistan Vs Israel: शांति से पहले पाक में क्लेश, ख्वाजा आसिफ के बयान पर नेतन्याहू ने फटकारा, एक और बेइज्जती -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी?












Click it and Unblock the Notifications