लोकल वर्जन लांच होने के बाद पाकिस्तान ने यू-ट्यूब पर लगा बैन हटाया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने चार वर्षो के बाद वीडियो शेयरिंग साइट यू-ट्यूब से बैन हटा दिया है। रायटर्स की खबर के मुताबिक पाकिस्तान की सरकार ने यह फैसला गूगल की ओर से एक लोकल वर्जन लांच करने के बाद लिया है।

रायटर्स की ओर से बताया गया है कि गूगल के इस नए वर्जन में यह सुविधा दी गई है कि सरकार से जुड़ी ऑर्गनाइजेशंस कंटेंट और वीडियो को फिल्टर कर सकेंगी।
इस नए फीचर के बाद सरकार को लगा कि अब इस पर बैन की कोई जरूरत नहीं है। पाक में वर्ष 2012 में उस समय यू-ट्यूब को बैन किया गया था जब इस पर एक वीडियो अपलोड हुआ जिसके बाद यहां पर हिंसा भड़क उठी थी।
'इनोसेंस ऑफ इस्लाम,' इस नाम के वीडियो के बाद पाक में जो दंगे हुए उसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
इस नए वर्जन के बाद पाकिस्तान टेलाकम्यूनिकेशन अथॉरिटी यानी पीटीए किसी भी विवादास्पद कंटेंट को ब्लॉक कर सकेगी। गूगल ने भी पाक की सरकार को भरोसा दिलाया है कि गूगल और यू-ट्यूब पाक में यूजर्स के मुताबिक ही कंटेंट मुहैया कराएंगे।
गूगल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यू-ट्यूब पर कोई भी ऐसा वीडियो आएगा जो देश में गैरकानूनी है, तो उस पर कंपनी को नोटिफाइड किया जाएगा। इसके बाद एक रिव्यू करने के साथ उस वीडियो के एक्सेस को ब्लॉक किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications