Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan Election results 2018: जेल में बंद पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने नतीजों को लेकर दे चेतावनी

रावलपिंडी। क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन इमरान खान अब पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री होंगे। चुनावी नतीजों पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता नवाज ने गुरुवार को आए नतीजों को 'संदेहास्‍पद और भ्रष्‍ट' करार दिया है। नवाज ने यह बात रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मुलाकात करने आए लोगों से कही। इसके साथ ही नवाज ने नतीजों पर चेतावनी भी दी है। आपको बता दें कि नवाज शरीफ को भ्रष्‍टाचार के केस में दोषी पाए जाने के बाद 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है। उनके साथ उनकी बेटी मरियम को भी सात वर्ष की सजा सुनाई गई है।

nawaz-sharif.jpg

देश की राजनीति पर पड़ेगा बुरा असर

अदियाला जेल में उनसे मुलाकात करने आए लोगों से कहा 'भ्रष्‍ट और संदेहास्‍पद' नतीजों से देश की राजनीति पर बुरा असर पड़ेगा। गुरुवार को नवाज ने जेल में अपनी बेटी मरियम और दामाद रिटायर्ड कैप्‍टन मुहम्‍मद सफदर से मुलाकात की। तीनों को लंदन की एवेनफील्‍ड प्रॉपर्टी केस में सजा सुनाई गई है। गुरुवार को जिन लोगों ने जेल में नवाज शरीफ से मुलाकात की उनमें पीएमएल-एन के प्रेसीडेंट शहबाज शरीफ, खैबर पख्‍तूनख्‍वा के गर्वनर इकबाल जफर झागरा, मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर, बेटियों महनूर सफदर और महरुनिंसा, मरियम के दामाद राहील मुनीर के अलावा कई और लोग शामिल थे। नवाज शरीफ ने फैसलाबाद, लाहौर और रावलपिंडी के नतीजों पर शंका जताई है। नवाज के डॉक्‍टर ने भी जेल में उनका चेक-अप किया। नवाज की तबियत इस समय ठीक नहीं है। उनके डॉक्‍टर्स ने जेल अथॉरिटीज से अनुरोध किया था कि उन्‍हें अस्‍पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। जेल अथॉरिटीज इसके लिए तैयार भी थीं, लेकिन नवाज ने अस्‍पताल में भर्ती होने से साफ इनकार कर दिया। नवाज को डायबिटीज है और वह दिल के भी मरीज हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+