Pakistan Election: सादे समारोह में होगा इमरान का शपथ ग्रहण समारोह, भारत से किसी को नहीं किया जाएगा इनवाइट

पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया और पाकिस्‍तान के संभावित वजीर-ए-आजम इमरान खान ने फैसला किया है कि वह एक सादे समारोह में अपने पद की शपथ लेंगे। इमरान की पार्टी की मानें तो किसी भी विदेशी नेता को शपथ ग्रहण के लिए इनवाइट नहीं किया जाएगा।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया और पाकिस्‍तान के संभावित वजीर-ए-आजम इमरान खान ने फैसला किया है कि वह एक सादे समारोह में अपने पद की शपथ लेंगे। इमरान की पार्टी की मानें तो किसी भी विदेशी नेता को शपथ ग्रहण के लिए इनवाइट नहीं किया जाएगा। ऐसी खबरें आ रही थीं कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सार्क देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के साथ बॉलीवुड सुपरस्‍टार आमिर खान और भारतीय क्रिकेटर्स जैसे कपिल देव, सुनील गावस्‍कर और नवजोत सिंह सिद्धू को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर सकती है।

तो क्‍या टल सकता है शपथ ग्रहण

तो क्‍या टल सकता है शपथ ग्रहण

पाकिस्‍तान के अखबार डॉन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पार्टी ने साफ कर दिया है कि शपथ ग्रहण समारोह बिल्‍कुल सादा कार्यक्रम होगा। इसमें किसी भी तरह का कोई दिखावा नहीं होगा। पार्टी के प्रवक्‍ता फवाद चौधरी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इमरान ने निर्देश दिए हैं कि शपथ ग्रहण समारोह बिल्‍कुल सादा कार्यक्रम होना चाहिए। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इमरान 11 अगस्‍त को शपथ लेंगे या नहीं। पार्टी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह टल सकता है। इमरान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन अभी तक उसके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी नंबर नहीं हैं।

सरकार बनाने के लिए नहीं हैं जरूरी सीटें

सरकार बनाने के लिए नहीं हैं जरूरी सीटें

पीटीआई के पास 115 सीटें हैं जबकि सरकार के लिए 137 सीटें जरूरी हैं। पाकिस्तान में इमरान खान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कहा जा रहा है कि इमरान खान डी-चौक या परेड ग्राउंड जैसी खुली जगह के बजाय राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि खान ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी जिसमें सरकार के गठन के अलावा, वह कहां शपथ लेंगे और प्रधानमंत्री बनने के बाद कहां रहेंगे, इस पर भी चर्चा की गई।

राष्‍ट्रपति भवन में होगा शपथ ग्रहण

राष्‍ट्रपति भवन में होगा शपथ ग्रहण

पार्टी के एक नेता ने कहा कि यह फैसला किया गया है कि वह राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे, जो एक महफूज स्थान है। राष्ट्रपति ममून हुसैन उन्हें शपथ दिलाएंगे। वहीं सुरक्षा कारणों की वजह से ही इमरान खान अपने बनीगाला का घर छोड़कर सरकारी घर में रहने को तैयार हो गए हैं। इमरान का घर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है, इसलिए उन्हें सरकारी आवास दिया जाएगा। इमरान इस्‍लामाबाद के मिनिस्‍टर्स एवेन्‍यू में शिफ्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+