US ने चेताया: नई किस्‍म के परमाणु हथियार बना रहा पाकिस्‍तान

वॉशिंगटन। जम्‍मू-कश्‍मीर में लगातार आतंकी हमले और घुसपैठ करा रहे पाकिस्‍तान के मंसूबे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान नए तरीके के परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। इनमें शॉर्ट रेंज टेक्टिकल वेपन भी शामिल हैं। मतलब ऐसे परमाणु बम जिनका असर सीमित होता है, लेकिन इनकी संख्‍या अगर बढ़ा दी जाए तो दुश्‍मन देश बेहद ज्‍यादा क्षति पहुंच सकती है। अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्‍टर डेन कोट्स ने पाकिस्‍तान के बारे में यह खुलासा ऐसे समय पर किया है, जब जम्‍मू-कश्‍मीर के सुंजवान आर्मी कैंप में आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्‍तान को लेकर काफी आक्रोश व्‍याप्‍त है।

डेन कोट्स ने अमेरिकी संसद में पाकिस्‍तान को लेकर किए ये खुलासे

डेन कोट्स ने अमेरिकी संसद में पाकिस्‍तान को लेकर किए ये खुलासे

अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर डेन कोट्स ने सांसदों को बताया कि पाकिस्तान लगातार नए तरीके के परमाणु हथियारों को विकसित कर रहा है। इनमें कम दूरी तक मार करने वाले, समुद्र और हवा से मार करने वाली क्रूज और लॉन्ग रेंज की मिसाइल शामिल भी हैं। डेन कोट्स ने यह भी कहा कि इन नए तरह के हथियारों से दक्षिण एशिया में खतरा तो बढ़ने के साथ ही नए प्रकार के परमाणु हथियारों को बनाने की होड़ भी लगेगी।

आतंकियों के हाथ लग सकते हैं पाकिस्‍तान के परमाणु हथियार

आतंकियों के हाथ लग सकते हैं पाकिस्‍तान के परमाणु हथियार

पाकिस्‍तान के परमाणु हथियार कितने असुरक्षित हैं, इसे लेकर फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) ने कुछ महीने पहले चेतावनी जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने नौ स्‍थानों पर अपने परमाणु हथियारों को रखा है। अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान ने जिन ठिकानों पर परमाणु हथियार रखे हैं, उन सभी से न्‍यूक्लियर वेपन लॉन्‍च किए जा सकते हैं। मतलब, पाकिस्‍तान जब चाहे अपने ठिकानों से परमाणु हमले कर सकता है, लेकिन बस दिक्‍कत एक ही बात की है और वह है ये ठिकाने सुरक्षित नहीं हैं। अमेरिका का मानना है कि इन हथियारों तक आतंकियों की पहुंच है और वे इन हथियारों को चुराने में सक्षम हैं।

आतंकी खतरे के बावजूद भारत की दुश्‍मनी में अंधा हो रहा पाकिस्‍तान

आतंकी खतरे के बावजूद भारत की दुश्‍मनी में अंधा हो रहा पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 2015 में तब के अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात की थी। इस यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान के छोटे परमाणु हथियार और उनकी सुरक्षा को लेकर ओबामा और नवाज शरीफ के बीच काफी बातचीत हुई थी। उस मीटिंग में क्‍या हुआ इस बारे में स्‍पष्‍ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान ने अमेरिका से दोटूक कह दिया था कि वह छोटे परमाणु हथियारों को लेकर किसी प्रकार की बंदिश नहीं मानेगाा। एक पाकिस्‍तानी अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया था कि पाकिस्‍तान का परमाणु कार्य्रक्रम पूरी तरह भारत को ध्‍यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+