पाक में 5000 रुपए का नोट नहीं होगा बैन, फिर भी सोने की ओर भाग रहे लोग
पाकिस्तान की इकॉनमी में सिर्फ 17 प्रतिशत है 5000 रुपए के नोटों का हिस्सा। भारत में 500 रुपए और 1,000 रुपए के नोट को बैन करने की तर्ज पर पाकिस्तान में 5000 रुपए के नोट को बैन करने की उठी थी मांग।
इस्लामाबाद। पिछले दिनों पाकिस्तान की संसद में 5000 रुपए को चलन से बाहर करने यानी इसे बैन करने का प्रस्ताव लाया गया था। मुस्लिम लीग के नेता सैफुल्ला खान की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव को बड़े बहुमत के साथ पास कर
दिया गया। अब सरकार की ओर से कहा गया है कि फिलहाल इस मसले पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और इस नोट को अभी बंद नहीं किया जा रहा है।

हो सकता है एक गलत कदम
पाक के वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह पाकिस्तान में अब तक की सबसे बड़ी करेंसी और लेकिन टोटल करेंसी में इसकी संख्या सिर्फ 17 प्रतिशत है। पाकिस्तान की संसद में पिछले दिनों भारत की तर्ज पर 5000 रुपए को बैन करने के लिए मुस्लिम लीग के नेता सैफुल्ला खान की ओर से सीनेट में प्रस्ताव लाया गया था। इसका मकसद भी भारत की ही तरह काले धन को रोकना था। पाक वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि खरीददारी में कैश के चलने को देखते हुए 5000 रुपए के नोट को बैन करने का फैसला अप्रभावी साबित हो सकता है। यह भी हो सकता है कि इस फैसले से लोगों में असहजता और चिंता की स्थिति पैदा हो जाए। पाक वित्त मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन और ब्रांच-लेस बैंकिंग को बढ़ावा देने की दिशा में काम हो रहा है। देश में लोगों की करेंसी पर निर्भरता को कम करने की कोशिशें की जा रही हैं। पढ़ें-चीन ने भारत से कहा सीपीईसी पर स्वीकार करे पाक का निमंत्रण
सोने के दामों में भारी इजाफा
भले ही पाकिस्तान ने इस खबर से इंकार कर दिया हो लेकिन इससे वहां के लोगों में एक अजीब सी बेचैनी देखी जा रही है। जब से यह प्रस्ताव लाया गया है पाक में सोने की कीमतों में इजाफा हो गया है। पाक में इस समय प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 50,600 रुपए है। वहीं अंतराष्ट्रीय मार्केट में यह कीमत 46,000 रुपए ही है। पाक में एक करेंसी डीलर की ओर से बताया गया है सीनेट में प्रस्ताव आने के बाद से ही सोने की खरीद में इजाफा हुआ है। जिनके पास 5,000 रुपए के नोट हैं वह डॉलर्स की बजाए सोने में निवेश कर रहे हैं।
-
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
'एक रोटी के बदले जिस्म', कश्मीरी महिलाओं के साथ ISI आतंकियों की हैवानियत का PAK मुफ्ती का खुलासा, कौन है ये? -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
IPL ने किया 2 साल के लिए बैन, अब पाकिस्तान पहुंचा यह खिलाड़ी! बीच सीजन में हुई PSL में एंट्री? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos












Click it and Unblock the Notifications