चोरी और सीनाजोरी: पोरबंदर घटना से पाक ने मोड़ा मुंह, भारत को बताया जिम्मेदार
इस्लामाबाद। जहां भारत में पोरबंदर वाली घटना से हलचल मची हुई तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी सीनाजोरी जारी रखे हैं। पाक ने इस घटना में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर दिया है। पाक की सीनाजोरी तो देखिए अपने यहां से आई नाव के लिए भी वह भारत को ही दोषी ठहरा रहा है।

पाक विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम की ओर से बयान दिया गया है कि भारत की ओर से इस बात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराकर पाकिस्तान के खिलाफ एक प्रपोगेंडा छेड़ा गया है। वहीं पाक विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो भारत ने खुद इस प्रकरण को अंजाम दिया है ताकि पाक की छवि दुनिया भर में खराब की जा सके।
पाक में इस घटना को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। जहां पाकिस्तान के फिशरफोक फोरम का कहना है जो नाव पोरबंदर में दाखिल हुई थी वह किसी भी मछुआरे की नहीं थी। वहीं कुछ विशेषज्ञों की मानें तो नाव के दाखिल होने से साफ होता है कि भारत की इंटेलीजेंस एजेंसियां कितनी कमजोर है।












Click it and Unblock the Notifications