पाक ने बिगड़े बोल, कहा फ्रीडम फाइटर हैं कश्मीरी अलगाववादी
इस्लामाबाद। दो दिन पहले भारत के रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की संभावनाओं की ओर संकेत दिए, लेकिन लगता है कि उनके संकेत को पाकिस्तान ने गलत अर्थों में ही ले लिया है। जेटली के बयान के 2 दिन बाद पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादियों को लेकर बयान दे दिया है।

पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादियों को स्वतंत्रता सेनानी करार दिया है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा है कि कश्मीरी भारतीय अलगाववादी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग स्वतंत्रता सेनानी हैं। वे एक कब्जे वाले क्षेत्र से हैं जिसे संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव से मान्यता मिली हुई है।
पाक विदेश कार्यालय ने बाद में जारी किए गए आधिकारिक बयान में इन टिप्पणियों का जिक्र नहीं किया गया है। पाक प्रवक्ता ने कहा कि वे कब्जे वाले क्षेत्र के लोग हैं जो आत्मनिर्णय के अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं जिसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव द्वारा मान्यता प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications