अब पाक करेगा हाफिज के जमात उद दावा की निगरानी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पंजाब की सरकार ने हाफिज सईद के जमात-उद-दावा (जेयूडी)के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। पंजाब की सरकार मानती है कि जेयूडी, चैरिटीके नाम पर मिलने वाले चंदे का गलत प्रयोग कर रहा है।

पंजाब प्रांत के गृह मंत्रालय ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह जेयूडी के खिलाफ सख्त कदम उठाए। यूनाइटेड नेशंस की लिस्ट में जेयूडी एक आतंकी संगठन है।
पढ़ें-पीओके में चाचा हाफिज से मिलकर भारत आया था आतंकी बहादुर
जेयूडी पर वर्ष2008 में मुंबई पर हमला करने का आरोप भी है। पहले हाफिज सईद पाकिस्तान में रैलियां कर जेयूडी के लिए फंड जुटाता था लेकिन अब चैरिटेबल ट्रस्ट फलहे इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) की आड़ में पैसा जुटाता है।
गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस के एआईजी से कहा है कि वह जेयूडी के पैसा जुटाने के सभी तरीकों की सूचना दें। कानून के विरुद्ध काम करने वाले अन्य संगठनों के पैसा जुटाने पर भी सख्ती करने को कहा गया है।
जांच में पता चला है कि जेयूडी ने रमजान के दौरान फितराना, जकात और सदके के जरिये पैसा जुटाया। उस दौरान जगह जगह एफआईएफ के पर्चे बांटे गए और पोस्टर लगाए गए, जिनमें लोगों से इंसानियत की मदद करने के नाम पर चंदा मांगा गया। कानूनी अड़चन से बचने के लिए सेवार्थ संस्था को आगे रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications