पाकिस्‍तान ने कहा भारत के पास दाऊद के सुबूत हैं तो दिखाए

इस्‍लामाबाद। शनिवार को अंडरवर्ल्‍ड डॉन और मुंबई धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम के पाकिस्‍तान के कराची शहर में होने की बात साबित हो गई। भारत के पास इस बात के पुख्‍ता सुबूत हैं कि दाऊद इब्राहिम कराची में ही है लेकिन पाक इस बात से इंकार कर रहा है।

dawood-passport

पाक विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है और कहा कहा गया है कि भारत के पास इसके कोई सुबूत हैं तो पेश करे। साफ है कि 23 और 24 अगस्‍त को नई दिल्‍ली में दोनों देशों के बीच होने वाली एनएसए वार्ता पर इसका असर पड़ेगा।

पाक विदेश मंत्रालय ने इस बात से ही इंकार कर दिया है कि दाऊद इब्राहिम उसके देश में है। इंग्लिश न्‍यूजपेपर हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की ओर से दाऊद इब्राहिम की ताजा फोटोग्राफ जारी की गई है।

इस नई फोटोग्राफ में दाऊद की उम्र साफ झलक रही है। दाऊद के एक पासपोर्ट में भी उसकी क्लीन शेव्ड तस्वीर ही लगी है। यह पासपोर्ट वर्ष 1996 का है। यानी हिंदुस्तान से फरार होने के फौरन बाद ही दाऊद ने अपनी मूंछें हटा दी थीं।

यह पहला मौका नहीं है जब भारत की ओर से दाऊद के पाक के कराची में रहने से जुड़े इस तरह के कोई सुबूत सामने आए हैं। इससे पहले भी भारत कई बार इस तरह के सुबूत पाक को देता रहा है।

भारत के नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर (एनएसए) अजित डोवाल जब 23 और 24 अगस्‍त को पाक के एनएसए सरताज अजिज से मिलेंगे तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह दाऊद से जुड़े सुबूत पाक को देंगे। वह पाक से यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि पाक दाऊद को हर हाल में भारत को सौंप दे।

ताजा खबरों के मुताबिक जो सुबूत भारत के पास हैं उनसे साफ है कि दाऊद उसकी पत्‍नी महजबीन शेख, बेटा मोइन नवाज और बेटियां माहरुख, महरीन और माजिया कराची के क्लिफटन में रहती हैं।

इंटेलीजेंस एजेंसीज को अप्रैल 2015 का टेलीफोन बिल मिला है जो दाऊद की पत्‍नी महजबीन के नाम पर है। इस बिल पर जो एड्रेस है वह है डी-13, ब्‍लॉक-4, कराची डेवलपमेंट अथॉरिटी, सैक-5 क्लिफटन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+