पाकिस्‍तान के लिए भारत है सबसे बड़ा खतरा, हथियारों की वजह भी भारत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सेना जो अक्सर कश्‍मीर हासिल करने की बात करती है, हकीकत में भारत से डरती है। यह बात किसी और ने नहीं बल्कि पाक सेना के ही प्रवक्ता ने एक इंटरव्यू में कुबूल की है।

aseem-bajwa-india-pakistan-threat

जर्मन चैनल से की शिकायत

पाक सेना के प्रवक्ता असीम बाजवा ने एक जर्मनी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान अपने डर की बात कुबूल की है। सिर्फ इतना ही नहीं बाजवा ने तो यहां तक कहा है कि आज अगर पाक को अपने हथियार वि‍कसित करने पड़ रहे हैं तो इसकी वजह सिर्फ भारत है।

कश्‍मीर को बताया तनाव की वजह

बाजवा ने कहा कि भारत से बातचीत करने की कोशिशें हो रही हैं। बाजवा ने इस इंटरव्यू में कश्‍मीर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर एक पुराना और लंबित मामला है और तनाव की एक अहम वजह है। बाजवा की मानें तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मामले में पाक का जरूरी सहयोग नहीं कर रहा है।

अमेरिका की भी आलोचना

पाक की एजेंसी इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस के डीजी बाजवा ने हाल ही पाकिस्तान में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले की भी आलोचना की। यह वही ड्रोन हमला था जिसमें तलिबान प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर मारा गया था।

बाजवा के मुताबिक अमेरिका ने सहयोगी होने के बाद भी पाक को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि मंसूर ने दूसरे राष्ट्र से पाकिस्तान में प्रवेश किया था।

सेना की आलोचना बर्दाश्‍त नहीं

फिर उसकी तलाश की गई और हमला किया गया वह मेल-मिलाप प्रक्रिया का हिस्सा था और उसे शांति में अपनी भूमिका निभानी थी।

बाजवा के मुताबिक जो लोग यह कहते हैं कि पाक की सेना आतंकवादियों के खिलाफ सही प्रक्रिया नहीं अपना रही है वह बात काफी परेशान करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+