Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्‍तून नेता का दावा सैंकड़ों पश्‍तून लड़कियों को पाकिस्‍तान सेना ने बनाया सेक्‍स स्‍लेव

बलूचिस्‍तान के बाद अब अफगानिस्‍तान के पश्‍तून समुदाय से उठी पाकिस्‍तान के खिलाफ आवाज। पश्‍तू नेता ने कहा पाकिस्‍तान ने 100 से ज्‍यादा पश्‍तू लड़कियों को बनाया हुआ है अपना गुलाम।

नई दिल्‍ली। बलूचिस्‍तान के बाद अब अफगानिस्‍तान की तरफ से पाकिस्‍तान के जुल्‍मों की आवाज उठने लगी है। अफगानिस्‍तान में रह रहे एक पश्‍तून एक्टिविस्‍ट ने पाकिस्‍तान सरकार और सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्‍तून नेता उमर दाऊद खातक ने कहा है कि पाक की नवाज शरीफ सरकार ने पश्‍तून महिलाओं और लड़कियों को सेक्‍स स्‍लेव बनाकर रखा हुआ है।

umar-khattak-pashtun-activist-उमर-खातक-पश्‍तून-नेता-पाकिस्‍तान-सेना.jpg

लड़कियों को लाहौर ले गई पाक सेना

खातक ने सरकार पर आतंकवादी गतिविधियों को भी बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। खातक ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में ये बातें कहीं। खातक ने कहा कि पाक आर्मी ने स्‍वाट और वजीरिस्‍तान में हमला करके घरों को तबाह कर दिया और लड़कियों को उठा लाए। उमर का दावा है कि पाक आर्मी के डर से पांच लाख पाकिस्‍तानी अपना घर छोड़कर अफगानिस्‍तान में रहने को मजबूर हैं। उमर ने कहा है कि पाक आर्मी स्‍वात और वजीरिस्‍तान के कई घरों से लड़कियों को उठाकर लाहौर लेकर आई है। उमर ने कहा है कि पश्‍तून लिब्रेशन आर्मी आतंकवाद का खात्‍मा करने की ताकत रखती है लेकिन यह तभी हो पाएगा जब दुनिया के बाकी देश भी उसका साथ देंगे। पश्तून पाकिस्तान में रह रहे लोगों में तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है। उन लोगों पर पाकिस्तान में फैले तालिबान ने सात सालों तक खूब अत्याचार किया।

अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति का भी आरोप

खातक के मुताबिक पाक सेना ने बाजारोंं का खत्‍म कर दिया और सामान लूट कर ले गई और महिलाओं के साथ रेप किया। उन्‍होंने इसे एक नरसंंहार की तरह करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान देश नहीं है और कभी भी उनके खिलाफ परमाणु हथियारों का प्रयोग कर सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने भी पाकिस्‍तान पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्‍होंने कहा था कि पाक तालिबान के अलावा दूसरे आतंकवादी नेटवर्क्‍स को दुनिया से छिपकर समर्थन देता। फिर इन्‍हीं आतंकी ताकतों को पाकिस्‍तान के खिलाफ प्रयोग करता है। ऐसा करके पाक ने उसके खिलाफ एक जंग छेड़ रखी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+