पाकिस्तान में अब 10 साल की हिंदू लड़की को किया अगवा, जबरन कराया निकाह

नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिंध स्थित इस्लाम कोट की 10 साल की हिंदू लड़की को अगवा कर लिया गया और उसका जबरन निकाह भी करा दिया गया। फिलहाल, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहींं, पीड़िता के परिवारजनों ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।

नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर कराया निकाह

नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर कराया निकाह

इस लड़की के अपहरण की सूचना पाकिस्तानी हिंदुओं द्वारा गठित 'ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत' ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो के साथ उर्दू में इस पूरे वाकए की जानकारी दी गई है। पाकिस्तान में गैर-मुस्लिम लड़कियों को इस तरीके से अगवा कर जबरन निकाह कराने का ये पहला मामला नहीं है।

सिख लड़की को भी किया गया था अगवा

सिख लड़की को भी किया गया था अगवा

पाकिस्तान में पिछले दिनों में गैर-मुस्लिम लड़कियों को अगवा किए जाने की ये चौथी घटना है। इसके पहले, एक सिख लड़की को अगवा कर जबरन उसे इस्‍लाम कुबूल कराने की घटना सामने आई थी। पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में ये धर्मांतरण का मामला सामने आया था। इस सिख लड़की की शादी एक मुसमलान लड़के से कराई गई थी। इस मामले में परिवारवालों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जबकि इसे लेकर भारत में भी विरोध देखने को मिला था।

हिंदू लड़की का भी किया गया था अपहरण

हिंदू लड़की का भी किया गया था अपहरण

वहीं, एक हिंदू लड़की को इंस्‍टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (आईबीए) से अगवा किया गया था जो कि सिंध प्रांत के सुक्‍कुर में है। पाकिस्‍तान हिंदू पंचायत जो एक एनजीओ है, उसकी ओर से फेसबुक पोस्‍ट के जरिए बताया गया था कि 29 अगस्‍त को रेणुका कॉलेज के लिए निकली थी और उसके बाद गायब हो गई। इसके बाद ही खबर आई कि रेणुका को बिल्‍कुल उसी तरह जबरन इस्‍लाम कुबूल करवाया गया जैसा अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की बाकी लड़कियों को कुबूल करवाया जाता है। जबकि, पंजाब प्रांत में एक ईसाई लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला भी सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+