ईद पर भी नहीं रुके नवाज शरीफ, दे दिया भड़काऊ बयान
नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकवादी से सरकार तक, हर किसी ने ईद के मौके पर कश्मीर की 'आजादी' का पुराना राग अलापा है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर पर कहा है कि यह ईद-उल-अजहा कश्मीरियों के 'सर्वोच्च बलिदान' को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा तब तक करता रहेगा जब कश्मीर के मुद्दे का हल नहीं हो जाता।
नवाज ने कहा कि ' हम कश्मीरियों के त्याग को अनदेखा नहीं कर सकते। वो अपने बलिदानों के माध्यम से सफल होंगे।
सर्वोच्च बलिदान को समर्पित ईद
उन्होंने कहा कि हम यह ईद कश्मीरी लोगों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित करता हूं और हम ऐसा तब करते रहेंगे जब तक कश्मीरी लोगों के अनुसार कश्मीर के मुद्दे का हल नहीं हो जाता।'
शरीफ ने यह बातें ईद की नमाज अदा करने के बाद कहीं।
उन्होंने कहा कि 'कश्मीर की तीसरी पीढ़ी भारत से आजाद होने के लिए संघर्ष कर रही है। वो अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और भारत के अत्याचार का सामना कर रहे हैं। उनकी आवाज बल से दबाई नही जा सकती है।'
पाक राष्ट्रपति ने भी कश्मीर को 'मदद' करने की कही बात
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने भी कहा कि 'पाकिस्तान को यह याद रहना चाहिए कि हमारे कश्मीरी भाई बहन आतंकवाद से पीड़ित हैं। उनकी जरूरत के वक्त हमें कश्मीरी लोगों की मदद करनी चाहिए। वो अपने अधिकार को हासिल करने के लिए बेहद अत्याचार का सामना कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि 'अब वो समय दूर नहीं है जब कश्मीरी लोग अपने इस संघर्ष का लाभ पाएंगे। वो जल्द ही त्योहार आजाद जमीन पर मनाएंगे।'
वहीं 26/11 हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने 'भारतीय फौजों के खिलाफ कश्मीरी लोगो के सफल' होने की प्रार्थन की। उसने नवाज सरकार से अपील की कि कश्मीर और वहां के लोगों को आजादी दिलाने के लिए कड़ा रुख अपनाए।
गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही भारत और पाक के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर तनाव है।












Click it and Unblock the Notifications