Pak Army Chief Remark: 'हर बात में हिंदू-मुस्लिम अलग, इसी सोच ने पाकिस्तान बनाया', पाक आर्मी चीफ ने उगला ज़हर
Pak Army Chief Remark: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर (General Asim Munir) ने एक बार फिर दो राष्ट्र सिद्धांत (Two-Nation Theory) को लेकर बड़ा बयान दिया है।
जनरल असीम मुनीर ने कहा कि, भारत और पाकिस्तान कभी एक नहीं थे, हैं, और न ही होंगे। उन्होंने यह बयान इस्लामाबाद में आयोजित पहले ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन के दौरान दिया। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ समेत कई नेता मौजूद रहे।

हम हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं- असीम मुनीर
जनरल मुनिर ने पाकिस्तानी कन्वेंशन के दौरान कहा, 'हमारे बुजुर्गों का मानना था कि हम हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। धर्म, संस्कृति, परंपराएं, सोच और आकांक्षाएं। इसी सोच ने पाकिस्तान के निर्माण की नींव रखी।
पाकिस्तान की कहानी अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील
उन्होंने प्रवासी पाकिस्तानियों से अपील की कि, 'वे अपने बच्चों को पाकिस्तान के इतिहास और बलिदानों की कहानी ज़रूर सुनाएं ताकि उनकी पाकिस्तान से भावनात्मक जुड़ाव बना रहे। तीसरी, चौथी या पांचवीं पीढ़ी सबको पता होना चाहिए कि पाकिस्तान उनके लिए क्या मायने रखता है।'
ये भी पढ़ें Pakistan Train Hijack: 'वैश्विक आतंकवाद का केंद्र है पाकिस्तान', भारत का जोरदार पलटवार
'हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया'
उन्होंने आगे कहा कि, हमारे पूर्वजों ने सोचा कि, हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारी सोच, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। इसी वजह से हम दो देश हैं, एक देश नहीं हैं। इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि, इसकी कैसे रक्षा करना है।
बलूचिस्तान पर सख्त रुख, आतंकियों को दी चेतावनी
मुनिर ने बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों जैसे BLA, BLA और BRA को खुली चेतावनी देते हुए कहा, '1500 आतंकवादी पाकिस्तान का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। हम इन आतंकियों का बहुत जल्द सफाया करेंगे। पाकिस्तान और बलूचिस्तान को दस पीढ़ियों के आतंकी भी नुकसान नहीं पहुँचा सकते।'












Click it and Unblock the Notifications