Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा के बाद अब भारत का अगला टारगेट कौन? 'तोते' के बोल से खुलेंगे PAK के पोल
Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ भारत की कार्रवाई तेज है। अमेरिका ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन को भारत को सौंप दिया है। तहव्वुर राणा को भारत लाया भी जा चुका है।
राणा प्रत्यर्पण के बाद अब सवाल उठता है कि, क्या अगला नंबर हाफिज सईद और जकी उर-रहमान-लखवी का है।

NIA की कार्रवाई तेज
वहीं NIA समेत सभी जांच ऐजेंसी तहव्वुर राणा से पूछताछ के बाद मुकदमा चलाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। NIA ने साफ कह दिया है कि, 26/11 जैसे भीषण आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए केवल हेडली और राणा की भूमिका नहीं थी, बल्कि इसके पीछे पाकिस्तान में बैठे बड़े मास्टरमाइंड्स का हाथ था। जिनमें लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद और ऑपरेशनल कमांडर ज़की-उर-रहमान लखवी शामिल हैं।
तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से जगी उम्मीद
वहीं तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद उम्मीद जगी है कि, अब इस हमले के सारे आरोपी को भारत लाया जा सकेगा। वहीं भारत बहुत पहले से ही हाफिज सईद, लखवी, सज्जाद मजीद और ISI के मेजर इकबाल जैसे साजिशकर्ताओं के खिलाफ Interpol Red Corner Notice जारी कर चुका है।
वहीं अमेरिका भी भारत की आतंकवाद के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस नीति' का समर्थन कर रहे हैं, ऐसे में यह उम्मीद और भी मजबूत हो गई है कि पाकिस्तान में पल रहे इन मास्टरमाइंड्स पर भी अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ेगा।
हाफिज सईद और लखवी पर देश की निगाहें
भारतीय जांच ऐजेंसी NIA और RAW की रणनीति की बदौलत ही भारत 26/11 जैसे घिनौने हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को कटघरे में लाने में कामयाब हुआ है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की एक बड़ी जीत है।
अब देश की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या हाफिज सईद और लखवी जैसे खूंखार आतंकियों को भी एक दिन भारतीय अदालत के कटघरे में खड़ा किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा से पाकिस्तान ने झाड़ा पल्ला, पहचाने से किया इनकार, कहा- वो कनाडाई नागरिक
हाफिज सईद और लखवी पर क्या है आरोप
हाफिज सईद और जकीउर रहमान लखवी पर 26/11 मुंबई हमले के सिलसिले में गंभीर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आरोप हैं। भारत ही नहीं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र और कई देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल पाया है।
हाफिज सईद पर आरोप
- हाफिज सईद को 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। वह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का संस्थापक है। इसी आतंकी संगठन पर मुंबई हमले का आरोप है।
- आतंकी ट्रेनिंग कैम्प्स का संचालन- हाफिज सईद ने पाकिस्तान स्थित अपने LeT के प्रशिक्षण शिविर में आतंकियों को भारत में हमले के लिए प्रशिक्षित किया।
- हाफिज सईद पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले भाषण देने और आतंकियों को आर्थिक सहायता पहुंचाने का आरोप है।
- हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका, भारत और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया है। अमेरिका ने उस पर $10 मिलियन (लगभग ₹80 करोड़) का इनाम रखा है।
जकीउर रहमान लखवी पर आरोप
- लखवी 26/11 हमलों के समय लश्कर का ऑपरेशनल चीफ था और उसने ही हमलावरों को ट्रेनिंग और निर्देश दिए थे।
- लखवी ने हमले की रणनीति, समुद्री रास्ते से घुसपैठ, टारगेट सेलेक्शन, और लाइव मॉनिटरिंग तक में सीधी भूमिका निभाई थी। NIA, FBI और अन्य जांच एजेंसियों ने ये दावा किया था।
- 26/11 के दौरान पाकिस्तान से लाइव कॉल्स के जरिए आतंकियों को निर्देश दिए गए। इन कॉल्स को लखवी और अन्य हैंडलर से जोड़ा गया।
- पाकिस्तान में लखवी को कई बार गिरफ्तार किया गया लेकिन अक्सर सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications