Pahalgam Terror Attack के मास्टरमाइंड ने माना, ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया हमले का गुनहगार
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाला एक आतंकी ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया है। टेरर अटैक के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान सरकार और आतंकी संगठन भी अब धीरे-धीरे सच स्वीकार करने लगे हैं। पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड कसूरी ने अपने साथी के मारे जाने की पुष्टि की है। मुरीदके में लश्कर हेडक्वार्टर में हुई एयर स्ट्राइक में कसूरी के साथी मुदस्सर के शव के परखच्चे उड़ गए थे।
Pahalgam Terror Attack के गुनहगार ने कबूल किया सच
पहलगमाम हमले के मास्टरमाइंड आतंकी सैफुल्लाह कसूरी और मुजम्मिल काशमी ने पाकिस्तान में एक सभा की थी। इस सभा में दोनों ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए हैं। इसमें ही कसूरी ने माना कि इस हमले को अंजाम देने वाला उसका दूसरा साथी मुदस्सर मारा गया है। कसूरी ने कहा, 'मैं उसके जनाजे में शामिल नहीं हो सका। उसकी लाश के परखच्चे उड़ गए थे।' कसूरी और काशमी दोनों ही लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी और आलोचनाएं बाद में हों', कांग्रेस के मतभेदों पर शशि थरूर की दो टूक
आतंकी मुदस्सर को नसीब नहीं हो सका जनाजा
ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए थे। इनके जनाजे में पाकिस्तान की आर्मी के कुछ अफसर नजर आए थे। हालांकि, मुरीदके में मारे गए मुदस्सर के बारे में कसूरी ने कहा, 'उसके शव के परखच्चे उड़ गए थे। मैं रात भर रोता रहा था। मुझे उसके जनाजे में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली थी।' पहलगाम अटैक में 26 निर्दोष पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई थी।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लश्कर सरगना हाफिज सईद समेत कई और आतंकी सीक्रेट लोकेशन पर छुपे हैं। जैश सरगना मसूद अजहर भी बहावलकोट छोड़कर किसी गुप्त लोकेशन में बंकर में रह रहा है। हालांकि, कसूरी ने अपनी तकरीर में यह नहीं बताया कि उसे जनाजे में शामिल होने की अनुमति क्यों नहीं मिली थी। उसे पाकिस्तान की सेना या प्रशासन ने रोका था या फिर उसके आतंकी संगठन के आकाओं ने रोका था।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर से राफेल जेट्स तक, ऑपरेशन सिंदूर पर अब CDS अनिल चौहान का विस्फोटक खुलासा












Click it and Unblock the Notifications