मोदी ने नवाज शरीफ की मां के लिए भेजा तोहफा, भावुक हुई बेटी

 maryam nawaz sharif
नयी दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ समारोह में शामिल हुए पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को स्वदेश लौटते हुए उनकी मां के लिए तोहफा दिया। भारत से लौटते समय मोदी ने उनकी मां के लिए एक खास गिफ्ट दिया था। अपनी दादी के लिए मोदी के इस खास तोहफे ने नवाज की बेटी मरियम नवाज शरीफ को भावुक कर दिया। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस तोहफे कि लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया।

मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए नवाज शरीफ को उनकी मां के लिए एक शॉल तोहफे में दी थी। नवाज ने पाकिस्तान पहुंचने पर अपने हाथों से मोदी का यह गिफ्ट उन्हें सौंपा। मोदी के तोहफे से नवाज की बेटी ने ट्विटर के जरिए धन्यवाद दिया और कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मेरी दादी को दिए इस बेहद सुंदर शॉल के लिए बहुत शुक्रिया। मेरे पिता ने खुद उन्हें यह सौंपा।'

मरियम ने इस ट्वीट के साथ शॉल की फोटो भी शेयर की है। आपको बता दें नवाज ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा था कि मोदी की उनकी मां के साथ वाली तस्वीरों ने उनकी मां को भावुक कर दिया था। मोदी ने भी ट्वीट किया था कि नवाज शरीफ जी ने मुझसे कहा कि वह इस्लामाबाद में रहते हैं, लेकिन अपनी मां से सप्ताह में एक बार ही मिल पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+