शरीफ के परिवार ने कहा- भारत में नहीं है हमारी संपत्ति और व्यवसाय, झूठ बोल रहे इमरान
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार ने उस आरोप को पूर्णतया खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि नवाज और उनके परिवार की संपत्ति भारत में है।

शरीफ पर यह आरोप पाक में विपक्षी दल तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान लगाया था।
परिवार ने कहा
शरीफ के परिवारिक प्रवक्ता ने कहा कि इमरान खान देश को प्रोपगैंडा के तहत गुमराह न करें। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए कि वो ऐसी बेबुनियादी झूठ और आरोप फैला रहे हैं।
गौरतलब है कि सितबंर में पाकिस्तानी आवाम तहरीक के मुखिया ताहिर उल कादरी ने आरोप लगाया था कि नवाज बंधु पाकिस्तान के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं।
उन्होंने इस बात का दावा भी किया था कि शरीफ ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की चीनी मिल में 300 से ज्यादा भारतीयों को नौकरी दे कर देश के खिलाफ षड़यंत्र रच रह हैं।
ये हैं कादरी के आरोप
कादरी ने कहा था कि 300 से ज्यादा भारतीय इनकी कारखानों में काम करते हैं। उन्होंने 300 में से 50 नाम उनके पासपोर्ट नंबर के साथ बताए थे।
उन्होंने कहा था कि इन कर्मियों में इंजीनियर्स आईटी स्पेशलिस्ट्स, टेक्निशन और यहां तक की वेल्डर भी शामिल है।
कादरी ने यह दावा भी किया था कि पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक ये भारतीय सुरक्षा जांच, कस्टम क्लियरेंस के दायरे से भी बाहर रखे गए हैं और ये आधिकारिक प्रोटोकॉल वाली गाड़ियों में आते जाते हैं।
परिवार खारिज करता है आरोप
नवाज और उनके परिवार पर विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाते हैं और साथ ही पाक पीएम और उनका परिवार इन आरोपों को खारिज करता रहा है।
इसी साल की शुरूआत में शरीफ के बेटे हुसैन नवाज ने कहा था कि किसी भारतीय उद्योगपति से कोई बिजनेस पार्टनरशिप नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications