जब मुशर्रफ से हाथ मिलाने के बाद वाजपेई ने पाक को दिया था कड़ा संदेश

काठमांडू। बुधवार को काठमांडू में 18वें सार्क सम्‍मेलन के दौरान जिस तरह से पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज किया और एक तल्‍खी दोनों के बीच नजर आई, जब वर्ष 2002 में 11वां सार्क सम्‍मेलन आयोजित हुआ था, तो माहौल एक‍दम जुदा था।

pervez musharraf- atal bihari vajpayee

11वीं सार्क समिट का आयोजन भी यहीं काठमांडू में हुआ था, जहां आज 18वीं सार्क समिट आयोजित हो रही है। भारत से उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई यहां पहुंचे तो पाक से राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ सार्क पहुंचे थे।

हाथ मिलाने को आगे बढ़े थे मुशर्रफ

नवाज शरीफ के बर्ताव और उनकी बॉडी लैंग्‍वेज में एक अजीब सी तल्‍खी और बेरुखी नजर आई हो लेकिन 11वीं सार्क समिट के दौरान मुशर्रफ के एक अंदाज ने पाक की एक अलग ही छवि पेश की थी। वर्ष 2002 में चार से छह जनवरी तक नेपाल में इस सम्‍मेलन का आयोजन हो रहा था।

कारगिल युद्ध के जिम्‍मेदार परवेज मुशर्रफ अपना भाषण देकर पोर्डियम से उतरकर जा रहे थे कि अचानक ही वह वाजपेई के पास आए और उन्‍होंने हाथ आगे बढ़ाया। मुशर्रफ के इस रवैये को वाजपेई भी नजरअंदाज नहीं कर पाए। वह भी अपनी सीट से उठे और उन्‍होंने उसी गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया।

उस समय मीडिया में लिखा गया था कि ऐसे समय में जब आतंकवाद का खतरा बरकरार है, मुशर्रफ और वाजपेई के बीच नजर आई गर्मजोशी वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

हाथ मिलाने के बाद वाजपेई ने दिया कड़ा जवाब

मुशर्रफ ने भले ही वाजपेई के लिए अपने प्‍यार और सम्‍मान का प्रदर्शन किया हो लेकिन इसके बावजूद वाजपेई ने अपने ही अंदाज में पाक को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा जवाब भी दिया था।

वाजपेई ने इस समिट में कहा, 'मुझे खुशी है कि राष्‍ट्रपति मुशर्रफ ने मेरी ओर दोस्‍ती का हाथ बढ़ाया है। मैंने आप सभी की मौजूदगी में उनसे हाथ मिलाया है। अब मुशर्रफ को अपने इसी भाव को आगे बढ़ाना होगा।' वाजपेई ने कहा मुशर्रफ को वादा करना होगा कि वह पाक या इससे लगी सीमाओं में उन आतंकी गतिविधियों को पनपने नहीं देंगे जो भारत के खिलाफ हों।

दोस्‍ती के बदले दिया कारगिल युद्ध

वाजपेई इसके साथ ही यह याद दिलाना भी नहीं भूले कि भारत हमेशा से ही पाक के साथ दोस्‍ती का समर्थक रहा है। वह लाहौर भी इसी मकसद से गए थे लेकिन हर बार पाक ने हमें धोखा दिया है। वाजपेई ने इस समिट में कहा लाहौर के बाद भारत को कारगिल युद्ध का तोहफा पाक ने दिया। काठमांडू से भारतीय एयलाइंस के विमान को हाइजै‍क कर लिया गया।

वाजपेई ने सीधे तौर पर पाक पर निशाना साधते हुए सख्‍त लहजे में कहा मैंने मुशर्रफ को आगरा बुलाया और उन्‍होंने हमें जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकी हमले के साथ ही साथ संसद पर हमले का तोहफा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+