नवाज शरीफ को अमेरिका में सताई PAK की चिंता, आर्मी चीफ को किया फोन
इस्लामाबाद। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सरकार की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसी टेंशन के चलते आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ को फोन कर सुरक्षा हालतों का जायजा लिया।

नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि शरीफ ने आर्मी चीफ को फोन करके क्षेत्रीय स्तर पर सुरक्षा की जानकारी ली।
शरीफ को सता रहा है कार्रवाई का डर?
बताया जा रहा है कि शरीफ ने आर्मी चीफ से चर्चा करके हालात पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है। दरअसल, उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर से किसी तरह की सैन्य कार्रवाई का डर सता रहा है।
उरी हमले ने PAK को किया बेनकाब
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाल ही में कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच सदस्य देशों को पत्र लिखा था, जिस पर किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया। इससे शरीफ की चिंता और बढ़ गई है। खासकर उरी हमले के बाद सारे देश पाकिस्तान के खिलाफ नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications