Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तो नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ बनेंगे पाकिस्‍तान के अगले पीएम!

पाकिस्‍तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने वाले हैं। अब से कुछ दिन बाद पता लग जाएगा कि किसके हाथों में इस देश की बागडार आएगी लेकिन इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्‍बासी ने इशारा कर दिया है कि कौन देश का अगला पीएम हो सकता है।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने वाले हैं। अब से कुछ दिन बाद पता लग जाएगा कि किसके हाथों में इस देश की बागडोर आएगी लेकिन इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्‍बासी ने इशारा कर दिया है कि कौन देश का अगला पीएम हो सकता है। बुधवार को अब्‍बासी ने कहा कि अगर चुनावों में पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को जीत हासिल होती है तो फिर नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज के भाई और पंजाब के मुख्‍यमंत्री रहे शहबाज शरीफ पर अंतिम फैसला नतीजे आने के बाद पार्टी के अंदर सर्वस‍म्‍मति से होगा।

Shehbaz-Sharif-pakistan.jpg

पार्टी की मीटिंग में होगा फैसला

पिछले वर्ष जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने नवाज को अयोग्‍य घोषित करार दे दिया था। इसके बाद अब्‍बासी को पाकिस्‍तान का प्रधानमंत्री बनाया गया था। इसके बाद पार्टी के अंदर दरार की बातें होने लगी थीं। अब्‍बासी ने इस पर भी जवाब दिया और इस तरह की बातों को पूरी तरह से निराधार करार दिया।अब्बासी ने कहा कि पार्टी अगर 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में जीतती है तो शाहबाज शरीफ अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। शाहबाज जून 2013 से जून 2018 तक पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नवाज शरीफ को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए भी अयोग्य कर दिया गया था जिसके बाद मार्च में शाहबाज को पीएमएल - एन का अध्यक्ष चुना गया था। शाहबाज शरीफ के बड़े भाई नवाज शरीफ को पिछले हफ्ते बेटी मरियम नवाज शरीफ के साथ जेल भेजा गया है। नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। उनकी बेटी मरियम नवाज को भी सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई है। नवाज शरीफ को सजा लंदन के एवेन फील्ड में चार फ्लैट खरीदने के मामले में सुनाई गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+