नवाज शरीफ ने अमेरिका में उठाया कश्मीर मुद्दा, उरी हमले पर साधी चुप्पी
वाशिंगटन। अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी से मुलाकात कर कश्मीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने मामले में अमेरिका से दखल देने को कहा। हालांकि उन्होंने उरी आतंकी हमले पर मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली।

नवाज शरीफ ने जॉन कैरी से कहा कि अमेरिका को कश्मीर विवाद सुलझाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका मामले में दखल दे और भारत पर विवाद को जल्द सुलझाने का दबाव बनाए।
UNGA में उठाएंगे कश्मीर मुद्दा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में भी कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे। शरीफ कश्मीर में हो रही हिंसा को मुद्दा बनाकर संयुक्त राष्ट्र में पेश करेंगे।
उरी हमले पर किए सवाल का नहीं दिया जवाब
न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि केरी से मुलाकात के बाद निकल रहे नवाज शरीफ उरी आतंकी हमले को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से बचे। उन्होंने जवाब देने के बजाय हाथ से इशारा किया और आगे बढ़ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications