'भारत इतना पसंद है तो वहीं चले जाएं इमरान खान....', पाक PM पर भड़कीं मरियम नवाज

भारत इतना पसंद है तो वहीं चले जाएं इमरान खान....', पाक PM पर भड़कीं मरियम नवाज

इस्लामाबाद, 09 अप्रैल: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा अपने राष्ट्रीय संबोधन में भारत की प्रशंसा करने के कुछ देर बाद पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज ने उनपर निशाना साधा है। मरियम नवाज ने शुक्रवार (08 अप्रैल) को इमरान खान को फटकार लगाई और उनसे देश छोड़कर भारत जाने का आग्रह किया। अपनी सरकार के खिलाफ महत्वपूर्ण अविश्वास मत से ठीक एक दिन पहले, इमरान खान ने कहा कि किसी भी यूरोपीय राजदूत में भारत को यह बताने की हिम्मत नहीं है कि रूस के प्रति उसकी विदेश नीति क्या होनी चाहिए।

Recommended Video

    Pakistan की Imran Khan Government पर बढ़ा खतरा, बागियों के खिलाफ लोटा प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी
    'भारतीय बहुत स्वाभिमानी लोग हैं...'

    'भारतीय बहुत स्वाभिमानी लोग हैं...'

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, "भारतीय बहुत स्वाभिमानी लोग हैं। कोई भी उन्हें हुक्म नहीं दे सकता। लेकिन मैं कहता हूं कि किसी भी महाशक्ति को भारत के साथ ऐसा करने (भारत की विदेश नीति में दखल देने) का अधिकार नहीं है।"

    'अगर भारत इतना पसंद है तो वहीं क्यों नहीं चले जाते...'

    'अगर भारत इतना पसंद है तो वहीं क्यों नहीं चले जाते...'

    इमरान खान पर निशाना साधते हुए, पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इमरान खान को कहा कि अगर उन्हें भारत इतना पसंद है तो वहीं क्यों नहीं चले जाते हैं। पाकिस्तान में अपना जीवन छोड़ वह भारत रहने के लिए क्यों नहीं जाते हैं।

    'इस सत्ता को जाते देख जो पागल हो रहा है...'

    'इस सत्ता को जाते देख जो पागल हो रहा है...'

    मरियम नवाज ने कहा, 'इस सत्ता को जाते देख जो पागल हो रहा है, उसे किसी को बताना चाहिए कि उसे उसकी ही पार्टी ने निकाला है और किसी ने नहीं। अगर आप भारत को इतना पसंद करते हैं तो वहां जाकर रहिए पाकिस्तान की जिंदगी छोड़ दें।'

    'जो लोग भारत की इतनी प्रशंसा करते हैं...'

    'जो लोग भारत की इतनी प्रशंसा करते हैं...'

    अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मरियम नवाज ने आगे कहा, "जो लोग भारत की इतनी प्रशंसा करते रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भारत के विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ 27 अविश्वास प्रस्ताव आए हैं, लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया है। वाजपेयी एक वोट से हारे, घर गए उन्होंने आप जैसे देश, संविधान और राष्ट्र को बंधक नहीं बनाया!"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+